परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के अंतर्गत फर्नीचर/विद्युतीकरण/हैण्डपंप हेतु धनराशि जारी, जनपदवार आवंटन सह आदेश देखें



🔵 36343 ₹ प्रति विद्यालय की दर से होगी विद्युत फिटिंग

🔵 72500 ₹ प्रति विद्यालय की दर से लगेगा हैण्डपंप

🔵 156100 ₹ प्रति विद्यालय की दर से होगी फर्नीचर की व्यवस्था















बच्चों के स्वेटर से गुरू जी का पारा हुआ गरम, शासन की असफलता पर जिम्मा शिक्षकों पर डालने से आया उबाल

एसोसिशन ने की दाम बढ़ाने की मांग

इलाहाबाद  :  बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को स्वेटर मिलने के लिए प्रदेश स्तर से टेंडर की उम्मीद नहीं है। अब विद्यालय स्तर से ही स्वेटरों की खरीदारी का निर्णय लिया गया है। खास बात ये है कि विद्यालय के शिक्षकों को दो सौ रुपये प्रति छात्र स्वेटर की खरीदारी करने को कहा गया है। आदर्श शिक्षक वेल्फेयर ऐसोसिएशन ने शिक्षा विभाग के इस आदेश पर आपत्ति जताई है। 

■ बच्चों के स्वेटर से गुरू जी का पारा हुआ गरम, शासन की असफलता पर जिम्मा शिक्षकों पर डालने से आया उबाल

प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रभाकर मिश्र का कहना है कि महंगाई के दौर में ये काफी कम है। उन्होंने राशि को 300 रुपये प्रतिछात्र बढ़ाने की मांग की है। इनका कहना है कि शिक्षा विभाग को किसी भी स्वेटर निर्माता कंपनी ने स्वेटर देने से मना कर दिया तो यह जिम्मेदारी विद्यालयों के शिक्षकों को दे दी गई है। अधिकारियों शिक्षकों को यह काम देकर अपनी पीठ थपथपा ली है। 




शिक्षकों का स्वेटर बांटने से इंकार, लखनऊ में शिक्षक संगठनों ने लिखा जिलाधिकारियों को पत्र, कहा - ₹ 200 में जब सरकार नहीं खरीद पाई तो शिक्षक कैसे सकेंगे खरीद?



.... तो समितियां कैसे देंगी 200 रु में अच्छा स्वेटर, इतने पैसे में 30 दिनों में कहाँ से लाएंगे अच्छा स्वेटर


प्रधानाचार्य चयन को अनुभव प्रमाण पत्र हो स्पष्ट, सक्षम अधिकारी से निर्गत और महानिदेशक से प्रतिहस्ताक्षरित होना आवश्यक

इलाहाबाद : राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्य पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों का अनुभव प्रमाणपत्र आयोग ने स्पष्ट नहीं पाया है। 1 अभ्यर्थियों को इसके लिए सक्षम अधिकारी की ओर से निर्गत और महानिदेशक से प्रतिहस्ताक्षरित अनुभव प्रमाणपत्र 23 जनवरी तक जमा करना होगा। उप्र ने पिछले साल चिकित्सा शिक्षा विभाग उप्र के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्य के चार पदों पर चयन के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें अनिवार्य अर्हता में एमडी /एमएस के साथ किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कालेज/संस्थान में आचार्य/सह आचार्य/रीडर के रूप में 10 वर्ष का अध्यापन अनुभव, जिसमें पांच साल आचार्य के रूप में होना आवश्यक होने का उल्लेख किया गया था। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन के सापेक्ष परंपरागत आवेदन पत्र के साथ जो प्रमाणपत्र संलग्न किए वह अस्पष्ट थे। इस कारण आयोग ने अनुभव प्रमाण पत्र पुन: लेने का निर्णय लिया है। सभी अभ्यर्थी सक्षम अधिकारी की ओर से निर्गत स्पष्ट अनुभव प्रमाणपत्र जो कि महानिदेशक से प्रतिहस्ताक्षरित हो, उसे 23 जनवरी को शाम छह बजे तक रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं आयोग के गेट तीन पर पहुंचकर जमा करें।
imageview

बीना : 114 बच्चों की जांची सेहत, बांटे स्वेटर

बीना हिन्दुस्तान संवाद एनसीएल बीना परियोजना की प्रेरणा महिला समिति ने बुधवार को बनवासी प्राथमिक विद्यालय में सर्दी से निजात पाने के लिये स्कूली बच्चों को स्वेटरों का वितरण किया। कुल 114 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये, साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गयी। जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां भी दी गयीं। डॉक्टरों ने बच्चों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताये। बच्चों का वजन लिया गया और उनके खून की भी जांच की गयी। डा. तापस हलदर व अंजू मेहरा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिये सर्दी से बचने की कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति की अध्यक्षा किरण कुमार ने कहा की सर्द मौसम में बच्चों और बुजरुगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नियमित स्वास्थ्य की जांच जरूरी है। इस मौके पर समिति की महिला सदस्यों के साथ ही योगेश सिंह, देव पाल साई, अनुज जयसवाल व बाबूलालराम विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।154 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच : अनपरा। एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर अनुभाग द्वारा अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एके जाडली और संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी एमएम साब्दे के दिशा-निर्देशन में परियोजना के समीपवर्ती विस्थापित गांव भैरवां में मोबाइल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संजीवनी चिकित्सालय की उप महाप्रबंधक चिकित्सा डा. वर्तिका कुलश्रेष्ठ द्वारा 154 मरीजों की जांच की गयी। शिविर का संयोजन एके चतुर्वेदी व सहायक प्रबंधक मानव संसाधन ने किया।

अनपरा : संभाग निरीक्षक ने किया स्कूल का निरीक्षण

डा. अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज अनपरा में गुरुवार को भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के सम्भाग निरीक्षक दयाराम यादव ने विद्यालय का निरीक्षण किया। 27 से 30 जनवरी के बीच इलाहाबाद के प्रयाग में लगने वाले शिविर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 15 हजार से अधिक बालिकाएं भाग लेंगी। शिविर में तरुण तथा किशोर वर्ग के लिए क्षमा व दया आदि सात गुणों पर आधारित विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। बताया कि शारीरिक योग, क्राफ्ट व रंगमंचीय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवरशंकर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किये।

महुली, दुद्धी : छह माह से टूटी है स्कूल की पानी की टंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान पर बने शौचालय टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गया

महुली ’ हिन्दुस्तान संवादशिक्षा क्षेत्र दुद्धी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान पर बने शौचालय का पानी टंकी पिछले छह माह से फूटा पड़ा हुआ है। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रओं को शौच के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में बने शौचालय के ऊपर लगा पानी टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गया। गांव के पूर्व प्रधान रमेशचंद, संतोष कुमार, हरिकेश्वर गोंड़ आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हूए तत्काल स्कूल के शौचालय में लगा पानी टंकी को बदलवाने की मांग की है।

रेनुकूट, सोनभद्र : रेनुकूट के छात्र की हंडिया मे पिटाई


ओबरा : छात्रों ने छात्रबृत्ति के लिए फूंका पुतला


दुद्धी (सोनभद्र) : महाविद्यालय ने जारी की चुनाव की अधिसूचना

जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। प्राचार्य डा. नीलांजन मजूमदार ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के चयन हेतु चुनावी प्रक्रिया कराने के लिए डा. रामसेवक यादव को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डा. कामरान व डा. शैलेन्द्र को नियुक्त किया गया है।1चुनाव कमेटी ने आठ जनवरी को सुबह दस से चार बजे के अवधि में नामांकन पत्र बिक्री, नौ जनवरी को इसी समयावधि में जमा करने,दस जनवरी को एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। ग्यारह को नाम वापसी एक बजे तक की जा सकती है। किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार आने के बाद 18 जनवरी को मतदान प्रात:नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कराने का निर्णय लिया है। उसी तिथि को सायं चार बजे के बाद मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा कर दिया जाएगा। उसी तिथि को निर्वाचित एवं निíवरोध रूप से चुने जाने वाले सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
imageview

सोनभद्र : छात्रों को वितरित किये जाएं स्वेटर, बेसिक शिक्षा विभाग मे अभी तक स्वेटर न बंटने से जनाक्रोस

सोनभद्र ’ प्रमुख संवाददातासमाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में स्वेटर वितरण की मांग को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान के निंदा की, जिसमें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। जबकि, बेसिक शिक्षा विभाग अब तक ठण्ड में स्वेटर नहीं पहुंचा सका। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शीत लहर चल रही है। मगर इस ठंड के बीच स्वेटरों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। श्री यादव ने कहा कि राजनीति में निजी जीवन पर बातें नहीं होनी चाहिए। हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कोई भी व्यापारी संतुष्ट नहीं है। लगातार मंहगाई बढ़ रही है। आम आदमी परेशान है। बावजूद इसके सरकार मौन साधे हुए है।

दुद्धी : छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी


ओबरा (सोनभद्र) : छात्रवृत्ति की वेबसाइट में गड़बड़ी, आक्रोश

जासं, ओबरा (सोनभद्र): ओबरा पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने गुरुवार को कालेज गेट पर समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। छात्रों ने छात्रवृत्ति की वेबसाइट में गड़बड़ियों को लेकर समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदार ठहराया। छात्रसंघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि गत दिनों जब पहली बार छात्रवृति भरने के लिए वेबसाइट खोली गयी थी तो उसमें 15 से 20 दिन तक वेबसाइट में खराबी से फार्म नहीं भरा जा सका था। अब पुन: 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक वेबसाइट खुलने का एलान समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया था परंतु फिर भी वेबसाइट की खामियों से आवेदन स्वीकार नहीं हुआ। छात्रनेता शुभम पटेल ने कहा कि अभी बैक पेपर की परीक्षा दिए छात्रों का अंकपत्र आया है और जो छात्र उत्तीर्ण हैं, छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर पा रहे हैं, क्योंकि उनका अंकपत्र आने से पूर्व ही वेबसाइट बंद कर दिया गया। छात्रनेता रितेश जायसवाल ने कहा कि वेबसाइट में गड़बड़ी से छात्र परेशान है। छात्र-छात्रओं ने मांग की है कि पुन: वेबसाइट खोली जाय व आवेदन स्वीकार किये जाएं अन्यथा आंदोलन किया जायेगा। छात्र नेता अभिषेक सेठ, धीरज चतुर्वेदी, शिवम सिन्हा, आषिफ अहमद, दीपांकर, अभिषेक आग्रहरि, परमेंद्र आदि रहे।
imageview

एनपीआरसी समन्वयक का कार्यभार सम्बन्धित यूपीएस के प्र0अ0 द्वारा ग्रहण न किये जाने पर उसे विभागीय दायित्वों का निर्वहन न किये जाने का आरोपी मानते हुए कार्यवाही किये जाने का आदेश जारी

एनपीआरसी समन्वयक का कार्यभार सम्बन्धित यूपीएस के प्र0अ0 द्वारा ग्रहण न किये जाने पर उसे विभागीय दायित्वों का निर्वहन न किये जाने का आरोपी मानते हुए कार्यवाही किये जाने का आदेश जारी

जिलाधिकारी कार्यालय, सोनभद्र : अत्यधिक ठंड और शीतलहर को दृष्टिगत रहते हुए जिलाधिकारी ने पुनः 5 और 6 जनवरी, 2018 को अवकाश घोषणा की प्रेस विज्ञप्ति किया जारी, आदेश की प्रति देखें व डाउनलोड करें


प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती ने स्वेटर वितरण से एसएमसी और शिक्षकों को अवमुक्त कर जिले स्तर पर किसी कार्यदायी संस्था के माध्यम से स्कुलों में स्वेटर आपूर्ति हेतु मांग रखते हुए जिलाधिकारी को कराया आपत्ति दर्ज


बीआरसी कार्यालय, नगवां : सभी अध्यापको का आयकर आगणन प्रपत्र प्राप्त कर 10 जनवरी से 18 जनवरी, 2018 के बीच बीआरसी कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु संकुल प्रभारियों को निर्देश जारी


1 जनवरी 2018 से सरकारी कर्मचारियोँ के DA मेँ होगी 2% प्रतिशत की भारीभरकम बढोत्तरी


मतदाता पुनरीक्षण में ड्युटी करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी, देखें एवं डाउनलोड करें


आयकर विभाग ने ई-फाइलिंग के लिए शुरू की नई हेल्पलाइन

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आयकर विभाग ने ई-रिटर्न फाइल करने वाले करदाताओं के लिए एक नई हेल्पलाइन सोमवार को शुरू की। रिटर्न और टैक्स से जुड़े अन्य काम ऑनलाइन करने वाले करदाता इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने एक सूचना में कहा है कि ई-फाइलिंग हेल्प डेस्क के नंबर बदल गए हैं। नया नंबर 18001030025 पूरे भारत के लिए ट्रोल फ्री तथा 918046122000 सीधे संपर्क का नंबर है। इसमें कहा गया है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर नए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ई-फाइलिंग से इतर विषयों पर दिक्कतों के लिए आयकर विभाग की अलग हेल्पलाइन पहले से संचालित है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ई-फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल टैक्सपेयर आईटीआर भरने और आयकर संबंधित अन्य गतिविधियों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल में लाते हैं। आयकर विभाग का टैक्स फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आईटीआर फाइलिंग में मुश्किल आने पर इस नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके जरिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह हेल्पलाइन नंबर ई-फाइलिंग पोर्टल पर आयकर भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ही है। अधिकारी ने यह भी बताया कि टैक्स से जुड़े अन्य मामलों को लेकर कोई भी आशंका या समस्या है तो इसके लिए दूसरा हेल्पलाइन नंबर है।

*देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी, लेकिन 100 करोड़ कमाने वाले सिर्फ 5 लोग*
आकलन वर्ष 2015-16 के लिए आयकर विभाग की ओर से जारी आयकर रिटर्न के आंकड़े बताते हैं कि 30,000 से ज्यादा करदाताओं की कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इनमें से सिर्फ 50 लोग ही ऐसे हैं जिनकी कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से लेकर 500 करोड़ तक का है। एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये के बीच वेतन पाने वालों की संख्या 28,919 है, जबकि 1,228 करदाताओं ने 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के वेतन की घोषणा की है। करीब 346 लोग ऐसे हैं जिनका वेतन 10 करोड़ से अधिक लेकिन 25 करोड़ से कम है। वर्ष 2016-17 के दौरान कुल कर संग्रह में प्रत्यक्ष करों का योगदान 50 फीसद से घटकर 49.66 फीसद हो गया है। यह स्थिति वित्त वर्ष 2006-07 के बाद पहली बार देखने को मिली है।

दुद्धी (सोनभद्र) : श्री रामकेश इन्टर कालेज, घोरावल में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जोरुखाड़ मध्य के अध्यापक श्री दयाशंकर कुशवाहा जी को जनपद के स्काउटिंग/गाइडिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ती पत्र देकर किया गया सम्मानित



घोरावल (सोनभद्र) : श्री रामकेश इन्टर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व माध्यमिक बेलवनिया के शिक्षक श्री राजेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु "राजेन्द्र प्रसाद" सम्मान से किया गया सम्मानित

पुरना के श्री रामकेश इन्टर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में दीवाँ निवासी राजेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु “राजेन्द्र प्रसाद” सम्मान से भाजपा विधायक डॉ• अनिल कुमार मौर्य, घोरावल चैयरमैन राजेश कुमार बबलू और प्रधानचार्य प्रबोध सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजेश इसके पूर्व भी साहित्य के क्षेत्र में शारदा साहित्य सम्मान (राजस्थान), साहित्य के सितारे साहित्य सम्मान 2013 (छतीसगढ़), साहित्य गंगा सम्मान 2015 , इंद्रधनुष साहित्य श्री 2016 जैसे कई सम्मानों से आभूषित हो चुके हैं।

अनूठे कारनामो के लिए चर्चित राजेश अतिसूक्ष्म साबुदाने पर मात्र तीस सेकण्ड में विश्व का मानचित्र बनाकर जिला ही नही, अपितु प्रदेश स्तर पर चर्चित हो चुके राजेश ने अपनी कला का प्रदर्शन 2011 में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सोन महोत्सव में तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री उ•प्र• सुभाष पांडेय, जिलाधिकारी पनधारी यादव, पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह के सम्मुख के अलावा यूपी महोत्सव , शिवांचल महोत्सव एवं इंडिया गॉट टेलेंट नामक रियलिटी शो में भी कर चुके हैं।
राजेश की उपलब्धियों पर आधारित अभिनंदन ग्रंथ”राजेश की कला साधना” के विमोचन समारोह 2013 में तत्कालीन घोरावल विधायक रमेश दुबे व दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने राजेश को ” तख्तोताज प्रतिभा सम्मान 2013″ से अलंकृत किया ।

इसके अलावा राजेश को यूपी महोत्सव में ‘शिवांचल रत्न’ , सोन महोत्सव सम्मान में ‘शिवांचल गौरव सम्मान’ , ओमकार नाथ सिंह स्मृति सम्मान, शिक्षक दिवस सम्मान, नसीब सेवा समिति चोपन द्वारा 2011 में सम्मान तथा कई प्रतिष्टित संस्थानों द्वारा मानचित्रांकन हेतु पुरष्कृत किया जा चुका है।
इन्होंने दीवाँ में “डॉ दयाराम सिंह स्मृति पुस्तकालय” की स्थापना भी की है। एम• ए•, एल• एल• बी•, बी•टी•सी• की शिक्षा प्राप्त कर चुके राजेश इस समय बेलवनियाँ प्राथमिक विद्यालय घोरावल में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

दीनबंधु त्रिपाठी

https://youtu.be/muj63oj2Lss

दीनबंधु त्रिपाठी

https://youtu.be/NwJhUlWJ118

दीनबंधु त्रिपाठी

https://youtu.be/4mrwWfIjsLg

बीईओ अपने चहेते को नही बना पाएंगे एनपीआरसी, न्याय पंचायत के वरिष्ठ शिक्षक को दायित्व सौंपने के निर्देश



घोरावल : शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे गए दो परिषदीय शिक्षक

शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे गए दो शिक्षक
दीनबन्धु त्रिपाठी,व महेन्द्र दुबे_

घोरावल ,

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दो जनपद के दो घोरावल शिक्षा क्षेत्र के दो शिक्षकों पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विसुंधरी के दीनबन्धु त्रिपाठी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मगरदहां के महेंद्र दुबे को श्री रामकेश इन्टर कॉलेज, पुरना में भाजपा विधायक अनिल मौर्य ने शिक्षा रत्न सम्मान से सुशोभित किया। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के सूत्र वाक्य “शिक्षा प्रकृति की गोद मे”  से प्रेरित शिक्षक महेंद्र दुबे ने स्वयं के अथक प्रयास से परिषदीय विद्यालय के भौतिक परिवेश को मनमोहक बगिया मे तब्दील कर दिया है । जिससे शिक्षा के साथ बच्चे प्राकृतिक स्वच्छन्द वातावरण में ऊर्जावान बने रहते हैं। इनके यहाँ प्रतिदिन छुट्टी के बाद शायंकालीन कक्षाएं चलती हैं, ।छात्रों की उपस्थिति  व शिक्षा की गुणवत्ता दोनों ही निजी विद्यालयों कमतर नही है।पाठन के प्रति अपने समर्पित व्यक्तित्व के चलते इसके पूर्व भी ये कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।

कार्यालय आदेश, सोनभद्र : 1 अप्रैल, 2005 के पश्चात नियुक्त शिक्षकों के न्यू पेंशन स्कीम के फार्म पूरित कराये जाने के सम्बन्ध में समस्त खंड शिक्षधिकारीयों को आदेश जारी


सोनभद्र : अत्यधिक ठंड और शीतलहर को दृष्टिगत रहते हुए जिलाधिकारी ने पुनः 3 और 4 जनवरी, 2018 को अवकाश घोषणा की प्रेस विज्ञप्ति किया जारी, आदेश की प्रति देखें व डाउनलोड करें


सोनभद्र : चार खंड क्षेत्रों की प्राथमिक शिक्षा बेपटरी, चतरा, नगवां, म्योरपुर व बभनी खंड शिक्षा क्षेत्र का यह हाल, नियमित स्कुलों में पढ़ाने नहीं जाते शिक्षक


खुशखबरी : नए वर्ष में बंपर भर्ती करेगी सरकार

imageview

जिला व राज्य स्तर पर तबादलों पर रोक नहीं

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सूबे में सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इससे तबादलों पर रोक लग गई है लेकिन, जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के तबादलों पर फिलहाल कोई रोक नहीं है। आचार संहिता न्याय पंचायत स्तर पर गठित प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों एवं अन्य प्रारंभिक समितियों पर प्रभावी है।1राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे ने बताया कि आयोग ने सहायक निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारियों से लेकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगाई है। राज्य सहकारी चीनी मिल संघ का भी चुनाव शुरू हो गया है इसलिए इससे जुड़े अफसरों के तबादलों पर भी रोक है। केंद्रीय (जिला) और शीर्ष (राज्य) स्तर के अधिकारी इससे प्रभावित नहीं हैं। आयुक्त ने बताया कि जिला सहकारी बैंक, जिला सहकारी विकास संघ और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार तथा शीर्ष स्तर पर उप्र कोआपरेटिव बैंक, उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक, उप्र सहकारी संघ, उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ, उप्र सहकारी विधायन एवं निर्माण सहकारी संघ, उप्र कोआपरेटिव यूनियन, उप्र श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के तबादले हो सकेंगे।

imageview

ओबरा (सोनभद्र) : नौकरी से बाहर करने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन, कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा-सी में कार्यरत 17 सुरक्षा कर्मचारियों को काम से बाहर निकालने को लेकर सुरक्षा कर्मचारियों ने ओबरा थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कोरियन कंपनी दुसान पावर सिस्टम के अधिकारियों पर एक निजी सुरक्षा कंपनी से मिलीभगत का आरोप लगाया। काम से बाहर निकालने के खिलाफ ओबरा थाने पहुंचे सुरक्षा कर्मचारियों से ओबरा थाना प्रभारी के नहीं मिलने के कारण वे वापस चले गये। इस दौरान पहुंचे ओबरा-सी के सुरक्षा अधिकारी मनीष पांडेय से सुरक्षा कर्मचारियों की खींचतान भी हुई। हालांकि बाद में ओबरा-सी कार्यालय में हुई वार्ता के बाद सुरक्षा कर्मचारियों को काम पर बने रहने की सहमती बनी है। 1प्रदर्शन के दौरान राम सिंह, आकाश मिश्र, दिनेश कुमार, वीरेंद्र, राजेन्द्र शुक्ल,अशोक कुमार, कुलदीप पाठक, धीरज यादव, रामजानकी यादव, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रभु नारायण चौबे, लालबहादुर यादव, राजेश प्रजापति एवं शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।1ये है मामला - ओबरा-सी में एक निजी सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिविकान के 39 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। नववर्ष के पहले दिन जब सुरक्षाकर्मी काम पर पहुंचे तो कुल 39 में 17 लोगों को काम से बाहर कर दिया गया। बाहर किये गये सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कंपनी के कुछ अधिकारियों ने एक दूसरी सुरक्षा एजेंसी के साथ साठगांठ कर रखी है। उस कंपनी को काम देने के लिए हम लोगों को बाहर कर दिया गया। 1उधर ओबरा-सी के सुरक्षा अधिकारी मनीष पांडेय ने बताया कि कंपनी को 22 सुरक्षाकर्मी की ही जरूरत है। इसकी सूचना नेशनल सिविकान को दे दी गई थी, जिसके कारण 17 लोगों को कम किया गया है।
imageview

आजमगढ़ और सोनभद्र जुड़ेंगे हवाई सेवा से, बनाए जाएंगे छोटे हवाई अड्डे महानगरों से होगी कनेक्टिविटी, पूर्वाचल के दोनों जिलों के लाखों लोगों को होगी सहूलियत, प्रदेश सरकार देगी जमीन, नागर विमानन मंत्रलय करेगा निर्माण

जागरण संवाददाता, वाराणसी : सब कुछ सही दिशा में आगे बढ़ा तो अगले कुछ वर्षो में पूर्वाचल के आजमगढ़ और सोनभद्र जिले विमान सेवा के मानचित्र पर आ जाएंगे। दोनों जिलों में भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छोटा हवाई अड्डा बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। हवाई अड्डे का निर्माण नागर विमानन मंत्रलय द्वारा कराया जाएगा। यह सुविधा शुरू हो जाने से यहां के लाखों लोगों को उड़ान सेवा के माध्यम से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से जोड़ा जा सकेगा।1पिछले साल केंद्र सरकार द्वारा छोटे शहरों व हवाई यातायात से जुड़ने के लिए रेल कनेक्टिविटी स्कीम और उड़ान का शुभारंभ किया गया था। भाविपप्रा के अफसरों की मानें तो दोनों जिलों में छोटा हवाई अड्डा बनाया जाएगा, जहां से घरेलू सेवाएं संचालित होंगी। इन हवाई अड्डों से छोटे विमान उड़ाए जाएंगे। पूर्वाचल में सिर्फ बाबतपुर में हवाई अड्डा है, जिसके विस्तारीकरण की बात चल रही है।

उड़ान योजना में ये जिले शामिल :
पहला चरण : आगरा व कानपुर।
दूसरा चरण : आजमगढ़, सोनभद्र (म्योरपुर), इलाहाबाद, अलीगढ़, झांसी, बरेली, चित्रकूट, गाजियाबाद (¨हडन), झांसी, मुरादाबाद व श्रवस्ती

12500 रुपये में मिलेगी सुविधा

‘उड़ान’ स्कीम में यात्रियों को काफी रियायत मिलेगी। दोनों जिलों के लोगों का 2500 रुपए में हवाईसफर करने का सपना पूरा होगा। बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि मंत्रलय का आदेश जारी होने के बाद आजमगढ़ व सोनभद्र में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट बनेगा

imageview

1