शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजे गए दो शिक्षक
दीनबन्धु त्रिपाठी,व महेन्द्र दुबे_
घोरावल ,
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु दो जनपद के दो घोरावल शिक्षा क्षेत्र के दो शिक्षकों पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विसुंधरी के दीनबन्धु त्रिपाठी एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मगरदहां के महेंद्र दुबे को श्री रामकेश इन्टर कॉलेज, पुरना में भाजपा विधायक अनिल मौर्य ने शिक्षा रत्न सम्मान से सुशोभित किया। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के सूत्र वाक्य “शिक्षा प्रकृति की गोद मे” से प्रेरित शिक्षक महेंद्र दुबे ने स्वयं के अथक प्रयास से परिषदीय विद्यालय के भौतिक परिवेश को मनमोहक बगिया मे तब्दील कर दिया है । जिससे शिक्षा के साथ बच्चे प्राकृतिक स्वच्छन्द वातावरण में ऊर्जावान बने रहते हैं। इनके यहाँ प्रतिदिन छुट्टी के बाद शायंकालीन कक्षाएं चलती हैं, ।छात्रों की उपस्थिति व शिक्षा की गुणवत्ता दोनों ही निजी विद्यालयों कमतर नही है।पाठन के प्रति अपने समर्पित व्यक्तित्व के चलते इसके पूर्व भी ये कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं।
No comments:
Post a Comment