इलाहाबाद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय विद्यालयों, पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट तथा पंतजलि ऋषिकुल में प्रतियोगिताएं र्हुइं। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में कार्यक्रम की शुरूआत वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। डॉ. चंद्रमौलि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को एकता की शपथ एवं राष्ट्र के प्रति एकनिष्ठा का संकल्प दिलाया। आरके पटेल ने वल्लभ भाई पटेल के जीवन कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर एकता दौड़ हुई, जिसे अध्यक्ष मेजर तरुणा ठाकुर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में पीएन उपाध्याय, नीरज श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार, अभय सिंह, एसपी सचान, डीएस नवीन, के सिंह, एएन मिश्र, आशीष, डीपी त्रिपाठी, अचिन एवं बीके झा ने सहयोग किया।
केंद्रीय विद्यालय एएफएस मनौरी में हुए एकता दिवस समारोह में छात्रों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के सुविचार एवं जीवन-वृत्त को प्रस्तुत किया। अंग्रेजी शिक्षक जेके त्रिपाठी एवं केके सिंह ने सरदार पटेल के बारे में बताया। शिक्षक एवं विद्यालयों ने एकता की शपथ ली। एकता दौड़ भी हुई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य केके सिंह, शिक्षक विनोद सिंह, आरके पटेल, शरद कुमार वर्मा, पीएन तिवारी, विजय यादव, आदित्य पाल आदि मौजूद थे। पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में इस मौके पर अंतर्सदनीय कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, कक्षा दो से से चार तक के विद्यार्थियों के लिए नैतिक मूल्याधारित लघु नाटिका एवं पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए आशुभाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कविता पाठ में अथर्व, शौर्यवर्धन, शुभा चौरसिया क्रमश पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे, जबकि शौर्य सिंह प्रशंसनीय रहे। नैतिक मूल्याधारित लघु नाटिका में सलिल सदन, आकाश सदन, पवन सदन तथा आशुभाषण में प्रखर भारद्वाज, अविरल, दिव्यांश सक्सेना-श्रेया क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर निदेशक सर गुणे, समन्वयक अपर्णा मन्ना मौजूद थीं। प्रतियोगिता की निर्णायक रंजना श्रीवास्तव एवं साधना चौबे थीं।
इलाहाबाद आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा हुई। इनके साथ आचार्य नरेंद्र देव के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। सुबह प्रभातफेरी भी निकाली गई। एसोसिएशन कार्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसके बाद हुई बैठक में सरदार पटेल एवं नरेंद्र देव के जीवन पर चर्चा हुई। अध्यक्षता डॉ.रूद्र प्रभाकर मिश्र तथा संचालन डॉ.गीतारंजन ने किया। इसमें अरविंद पांडेय, डॉ.जेएन मिश्रा, डॉ.नीलम ओझा, भारत भूषण आदि मौजूद थे।
केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की नई इकाई का गठन किया गया। इसमें वरिष्ठ प्रवक्ता वृजलाल को अध्यक्ष, सुधीर कुमार शुक्ला को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार पुष्कर को मंत्री, ममता तिवारी को उपमंत्री तथा सत्य प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाबुओं की मनमानी के खिलाफ शिक्षकों के मोर्चा खोलने का असर हुआ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इन बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद बीएसए संजय कुशवाहा ने मंगलवार को तीन वरिष्ठ सहायकों वीरेंद्र चौधरी, राम शंकर मिश्र, सुरेश चंद्र शर्मा तथा वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार पांडेय का पटल परिवर्तन कर दिया।
देव दीपावली के अवसर पर चार नवंबर को संगम क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी शामिल होंगे। इस संबंध में बीएसए संजय कुशवाहा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को मंगलवार को आदेश जारी किया। उनसे कहा गया कि चार नवंबर को दिन में साढ़े तीन बजे सौ-सौ शिक्षकों के साथ संगम क्षेत्र में उपस्थित हों। प्रत्येक शिक्षक को 10-10 मिट्टी के दीप, बाती, तेल/मोमबत्ती के साथ आना होगा।

No comments:
Post a Comment