जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्यालयों के शुल्क संरचना की जांच प्रारंभ की गयी है। शुल्क वृद्धि को लेकर इस शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही अभिभावकों द्वारा निजी स्कूलों के विरोध में नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।1 अभिभावकों की नाराजगी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा शुल्क में हुई बढ़ोतरी की जांच प्रारंभ की गयी है। टीम का नेतृत्व कर रहे जीआइसी अनपरा के प्रधानाचार्य डा. अर¨वद कुंवर ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अनपरा क्षेत्र के दस विद्यालयों की सूची दी गयी है। इनमें अनपरा कालोनी स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल, डीएवी व डा. अम्बेडकर विद्यालय, औड़ी स्थित उर्मिला पब्लिक स्कूल, सुभाष बालिका महाविद्यालय व सुभाष शिक्षण संस्थान, डीएवी ककरी, डीएवी बीना, रामलखन सत्यनारायण कालेज डिबुलगंज, विद्युत परिषद व जामिया इस्लामिया स्कूल तथा प्रेमचंद्र मेमोरियल स्कूल शामिल है। सोमवार को कुछ विद्यालयों में जांच कर ली गयी है। शेष विद्यालयों की जांच मंगलवार को की जाएगी। जांच के तहत पुराने व नये शुल्कों की जानकारी हासिल की जा रही है। जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपी जाएगी। 1विद्यालयों में शुल्क वृद्धि तो प्रतिवर्ष की जाती है, किन्तु वृद्धि को लेकर इस वर्ष शिक्षण संस्थानों के समक्ष जिस प्रकार का हंगामा मचा है। इसे लेकर बुद्धिजीवियों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा रही है। बुद्धिजीवियों का कहना है कि पहले सत्र प्रारंभ होने पर बच्चे पठन-पाठन की योजनाओं को लेकर चर्चा करते थे। इस वर्ष इसके विपरीत हमारे अभिभावक नारेबाजी में आगे है तो हमारे अभिभावक आगे है। नारेबाजी के दौरान जहां अध्यापकों का ध्यान भंग हो रहा है वहीं बच्चे भी खिड़की से बाहर के शोर को देखने में जुट जा रहे हैं। एक पखवारे से अधिक समय से शिक्षण संस्थानों के बाहर अराजकता का माहौल बना हुआ है। आज जो अभिभावक शुल्क वृद्धि को लेकर आंदोलित है। परीक्षा परिणाम खराब होने पर कल वे ही इसकी तोहमत विद्यालय प्रबंधन पर लादने से नहीं चुकेंगे। बुद्धिजीवियों का कहना है कि ¨प्रसिपल अथवा अध्यापक शुल्क वृद्धि के लिए जवाबदेह नहीं है। प्रबंध समिति अथवा शासन इसके लिए उत्तरदायी हैं। बेहतर है अपनी आवाज वहां तक पहुंचाकर समस्या का निदान कराया जाए। अभिभावकों की शिकायत को देखते हुए शासन द्वारा कदम भी उठाया जा रहा है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
