हर कॉलेज से जुड़ेगा विद्यालक्ष्मी पोर्टल एजूकेशन लोन के लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की कवायद यूजीसी की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को पत्र जारी

इलाहाबाद : कोई गरीब या मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़ा छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विद्यालक्ष्मी पोर्टल सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की वेबसाइट से जोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। इस पोर्टल के जरिए छात्र एजूकेशन लोन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और लोन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। हालांकि, इस पोर्टल की शुरुआत दो साल पहले ही हो चुकी है, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने न आने के बाद इसे सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
विद्यालक्ष्मी पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने मिलकर तैयार किया है। इस पोर्टल (www.vidyalakshmi.co.in) की शुरुआत ई-गवर्नेंस के तहत प्रधानमंत्री ने मुंबई में 15 अगस्त 2015 को की थी। विद्यार्थियों को पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न रहना पड़े, इसी उद्देश्य के साथ इस पोर्टल की शुरुआत की गई थी। हालांकि, इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार नहीं हो सका और सफलता आशानुरूप नहीं मिली। अब यूजीसी की ओर से विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि इस पोर्टल के महत्व को देखते हुए विश्वविद्यालय, सभी महाविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान अपनी वेबसाइट के होम पेज पर विद्या लक्ष्मी पोर्टल के बारे में जानकारी दें और इस जानकारी को उचित स्थान पर प्रदर्शित करें।

No comments:

Post a Comment