लखनऊ। निज संवाददाताप्रदेश में पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद तकनीकी का उपयोग करेगा। इसमें सीसीटीवी कैमरे लगायें जायेंगे साथ ही केन्द्र अधीक्षक, शासन के अधिकारी और अन्य सम्बन्धित लोग व्हाटसएप के जरिये एक दूसरे के सम्पर्क में रहेंगे। साथ ही संवेदनशील निजी पॉलीटेक्निकों के केन्द्र अधीक्षक राजकीय पॉलीटेक्निक के वरिष्ठ शिक्षक बनेंगे। इसके अलावा परिषद ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर परीक्षा केन्द्र बनाए हैं। करीब पांच सौ से अधिक सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 9 दिसम्बर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए परिषद अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक परीक्षा केन्द्र के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे निगरानी में परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि पहले, दूसरे, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही स्पेशल बैक पेपर परीक्षा भी होगी। निजी पॉलीटेक्निक के लिए अलग से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। नकल पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक जोन में एक उड़न दस्ता तैनात रहेगा। इसमें विभागाध्यक्ष स्तर के तीन सदस्य होंगे। इसके अलावा जोन में उच्च स्तर के अधिकारी की विशेष टीम पर्यवेक्षक का काम करेगी। परीक्षा पूरी होने के बाद प्रत्येक परीक्षा केन्द्र को सीसीटीवी की रिकार्डिंग परिषद को भेजना जरूरी है। -------------------------------------------------------पूरे प्रदेश में 250 परीक्षा केन्द्र सचिव एके सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए 250 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन पर करीब 2.07 लाख विद्यार्थी दो पॉलियों में परीक्षा देंगे। पहली पॉली सुबह 9 से 11.30 बजे तक और दूसरी पॉली दोपहर 2 से 4.30 बजे तक होगी। ------------------------------------------------------- संवेदनशील केन्दों पर केन्द्र अधीक्षक होंगे राजकीय पॉलीटेक्निक के शिक्षकपरिषद ने सुचारू रूप से परीक्षा कराने के लिए संवेदनशील निजी पॉलीटेक्निक के परीक्षा केन्द्र का अधीक्षक राजकीय पॉलीटेक्निक के वरिष्ठ शिक्षक को बनाने का फैसला लिया है। ऐसा पहली बार होगा। साथ में पर्यवेक्षक भी होंगे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Nov 2017 01:34 AM IST कई जिलों के बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद के अफसरों से मांगा दिशा-निर्देश ...
-
इलाहाबाद: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को केंद्रीय विद्यालयों, पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित ...
-
इलाहाबाद (जेएनएन)। प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसे हाईक...
-
लखनऊ: प्रदेश में अगले साल से हर छात्र को वजीफा मिलेगा। इसके लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया है...
No comments:
Post a Comment