महुली ’ हिन्दुस्तान संवादशिक्षा क्षेत्र दुद्धी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुईचट्टान पर बने शौचालय का पानी टंकी पिछले छह माह से फूटा पड़ा हुआ है। जिससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रओं को शौच के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में बने शौचालय के ऊपर लगा पानी टंकी मात्र शो पीस बनकर रह गया। गांव के पूर्व प्रधान रमेशचंद, संतोष कुमार, हरिकेश्वर गोंड़ आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हूए तत्काल स्कूल के शौचालय में लगा पानी टंकी को बदलवाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment