अनपरा : संभाग निरीक्षक ने किया स्कूल का निरीक्षण

डा. अम्बेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज अनपरा में गुरुवार को भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत के सम्भाग निरीक्षक दयाराम यादव ने विद्यालय का निरीक्षण किया। 27 से 30 जनवरी के बीच इलाहाबाद के प्रयाग में लगने वाले शिविर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 15 हजार से अधिक बालिकाएं भाग लेंगी। शिविर में तरुण तथा किशोर वर्ग के लिए क्षमा व दया आदि सात गुणों पर आधारित विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। बताया कि शारीरिक योग, क्राफ्ट व रंगमंचीय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवरशंकर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment