बीना : 114 बच्चों की जांची सेहत, बांटे स्वेटर

बीना हिन्दुस्तान संवाद एनसीएल बीना परियोजना की प्रेरणा महिला समिति ने बुधवार को बनवासी प्राथमिक विद्यालय में सर्दी से निजात पाने के लिये स्कूली बच्चों को स्वेटरों का वितरण किया। कुल 114 बच्चों को स्वेटर वितरित किये गये, साथ ही उनके स्वास्थ्य की भी जांच की गयी। जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां भी दी गयीं। डॉक्टरों ने बच्चों को विभिन्न मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय बताये। बच्चों का वजन लिया गया और उनके खून की भी जांच की गयी। डा. तापस हलदर व अंजू मेहरा ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिये सर्दी से बचने की कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति की अध्यक्षा किरण कुमार ने कहा की सर्द मौसम में बच्चों और बुजरुगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नियमित स्वास्थ्य की जांच जरूरी है। इस मौके पर समिति की महिला सदस्यों के साथ ही योगेश सिंह, देव पाल साई, अनुज जयसवाल व बाबूलालराम विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।154 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच : अनपरा। एनटीपीसी सिंगरौली के सीएसआर अनुभाग द्वारा अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एके जाडली और संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी एमएम साब्दे के दिशा-निर्देशन में परियोजना के समीपवर्ती विस्थापित गांव भैरवां में मोबाइल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संजीवनी चिकित्सालय की उप महाप्रबंधक चिकित्सा डा. वर्तिका कुलश्रेष्ठ द्वारा 154 मरीजों की जांच की गयी। शिविर का संयोजन एके चतुर्वेदी व सहायक प्रबंधक मानव संसाधन ने किया।

No comments:

Post a Comment