सोनभद्र : छात्रों को वितरित किये जाएं स्वेटर, बेसिक शिक्षा विभाग मे अभी तक स्वेटर न बंटने से जनाक्रोस

सोनभद्र ’ प्रमुख संवाददातासमाजवादी कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में स्वेटर वितरण की मांग को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान के निंदा की, जिसमें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यूपी के डिप्टी सीएम लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। जबकि, बेसिक शिक्षा विभाग अब तक ठण्ड में स्वेटर नहीं पहुंचा सका। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में शीत लहर चल रही है। मगर इस ठंड के बीच स्वेटरों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। श्री यादव ने कहा कि राजनीति में निजी जीवन पर बातें नहीं होनी चाहिए। हरिदास अग्रहरि ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है कोई भी व्यापारी संतुष्ट नहीं है। लगातार मंहगाई बढ़ रही है। आम आदमी परेशान है। बावजूद इसके सरकार मौन साधे हुए है।

No comments:

Post a Comment