जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। प्राचार्य डा. नीलांजन मजूमदार ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के चयन हेतु चुनावी प्रक्रिया कराने के लिए डा. रामसेवक यादव को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में डा. कामरान व डा. शैलेन्द्र को नियुक्त किया गया है।1चुनाव कमेटी ने आठ जनवरी को सुबह दस से चार बजे के अवधि में नामांकन पत्र बिक्री, नौ जनवरी को इसी समयावधि में जमा करने,दस जनवरी को एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। ग्यारह को नाम वापसी एक बजे तक की जा सकती है। किसी भी पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार आने के बाद 18 जनवरी को मतदान प्रात:नौ बजे से दोपहर दो बजे तक कराने का निर्णय लिया है। उसी तिथि को सायं चार बजे के बाद मतगणना के पश्चात परिणाम की घोषणा कर दिया जाएगा। उसी तिथि को निर्वाचित एवं निíवरोध रूप से चुने जाने वाले सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

No comments:
Post a Comment