जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें विद्यालय पहुंची। वहां टीम ने दिन भर रहकर 234 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं दीं। वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उनके खून की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करायी गई।1राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे शनिवार से ही बीमार होने लगे थे। पहले दिन यहां के 10 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छुट्टी दी गई। लेकिन वे ठीक नहीं हुए। पुन: अगले दिन यानि रविवार को स्कूल से 20 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां कुछ को पानी भी चढ़ा गया था। सूचना पाकर समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम व नायब तहसीलदार आदि ने स्कूल का निरीक्षण किया था। रविवार की शाम से स्थिति नियंत्रण में होने लगी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को पूरी तरह से ठीक करने के लिए सोमवार की सुबह ही दो टीमों को भेज दिया। वहां बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम ए तथा बी के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दिया। टीम में डा. राकेश, नीरज मिश्र, ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सरिता दुबे, आशीष चौबे, रेखा रानी, प्रमिला देवी शामिल रहे। 1हाल जानने पहुंचे विधायक को बच्चों ने सुनाया दुखड़ा : समाज कल्याण विभाग से संचालित होने वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार हुए बच्चों का हाल जानने के लिए सोमवार की सुबह विधायक अनिल कुमार मौर्य स्कूल पहुंचे। वहां मीनू के अनुसार भोजन न बनते देख उन्होंने नाराजगी जतायी और सुधार के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। बच्चों ने भी विधायक दुखड़ा सुनाया। 1 विद्यालय में बीमार हुए बच्चों का हाल जानने के लिए विधायक अनिल कुमार मौर्य सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों के हॉस्टल रूम, रख रखाव, साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उसके बाद भोजन पक रहे मेस पर पहुंचे। स्टोर रूम का निरीक्षण किया वहां पर अरहर की दाल की बोरियों के बदले मसूर व मटर की बोरियों की संख्या अधिक दिखाई पड़ी। अरहर की दाल के बजाए मटर मसूर की मिक्स दाल बन रही थी, जिसे देखकर विद्यालय के अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। मीनू के अनुसार भोजन बनाने की बात कही। विधायक ने विद्यालय के अधीक्षक से भोजन का मीनू मांगा जो मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। छात्रों ने सुबह नाश्ते में मटर की घुघरी वह भी अल्प मात्र मे विद्यालय द्वारा देने की बात कही। नाश्ते तथा भोजन से छात्र भी संतुष्ट नहीं दिख रहे थे। विधायक ने छात्रों के साथ बैठकर उनका हाल जाना।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
No comments:
Post a Comment