सोनभद्र : बीएसए के खिलाफ सपाजनों का प्रदर्शन, प्रधानों और बीएसए पर खाद्यान्न में कटौती करने का आरोप, बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं ने बीएसए को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन



Click here to enlarge image
जागरण संवाददाता, सोनभद्र: मिड-डे-मील में खराब भोजन व मानक के अनुरूप भोजन न देने को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नगर की महिलाओं ने बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीएसए को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेसिक शिक्षा कार्यालय में थाली व कटोरा लेकर कार्यालय पहुंचे और बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस दौरान समस्याओं के खिलाफ बच्चों के अभिभावक भी साथ रहे। नारेबाजी करते हुए एक स्वर से सभी ने बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मिड-डे-मील में घोर अनियमितता की जा रही है।1 बच्चों को किसी भी दिन पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। हाल की घटना का जिक्र करते हुए श्री यादव ने कहा कि विरधी गांव में खराब भोजन के चलते कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बीएसए व प्रधानों की मिलीभगत के चलते बच्चों को भोजन पौष्टिक नहीं दिया जा रहा है। अच्छा भोजन देने में कटौती की जा रही है। इस क्रम में श्री यादव ने पं दीनदयाल कस्तुरबा विद्यालय का भी जिक्र किया, जहां जहरीले खाद्यान्न के चलते आधा सैकड़ा बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। 1 इस दौरान सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी व विनित सरोज ने बीएसए पर कई आरोप लगाए। समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएसए अपनी कार्यशैली में सुधार लाए अन्यथा सड़क पर आंदोलन करने के लिए सपा के कार्यकर्ता मजबूर होंगे। प्रदर्शन में मीना भारती, सकील अहमद, चंदन केशरी, दिनेश भारती, मुन्ना कुशवाहा, हरिदास, कलावती, लीलावती, कल्याणी, संतोष गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment