ओबरा (सोनभद्र) : नौकरी से बाहर करने पर फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन, कर्मचारियों ने सुरक्षा अधिकारी पर लगाया मनमानी का आरोप

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र) : ओबरा-सी में कार्यरत 17 सुरक्षा कर्मचारियों को काम से बाहर निकालने को लेकर सुरक्षा कर्मचारियों ने ओबरा थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कोरियन कंपनी दुसान पावर सिस्टम के अधिकारियों पर एक निजी सुरक्षा कंपनी से मिलीभगत का आरोप लगाया। काम से बाहर निकालने के खिलाफ ओबरा थाने पहुंचे सुरक्षा कर्मचारियों से ओबरा थाना प्रभारी के नहीं मिलने के कारण वे वापस चले गये। इस दौरान पहुंचे ओबरा-सी के सुरक्षा अधिकारी मनीष पांडेय से सुरक्षा कर्मचारियों की खींचतान भी हुई। हालांकि बाद में ओबरा-सी कार्यालय में हुई वार्ता के बाद सुरक्षा कर्मचारियों को काम पर बने रहने की सहमती बनी है। 1प्रदर्शन के दौरान राम सिंह, आकाश मिश्र, दिनेश कुमार, वीरेंद्र, राजेन्द्र शुक्ल,अशोक कुमार, कुलदीप पाठक, धीरज यादव, रामजानकी यादव, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, प्रभु नारायण चौबे, लालबहादुर यादव, राजेश प्रजापति एवं शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।1ये है मामला - ओबरा-सी में एक निजी सुरक्षा एजेंसी नेशनल सिविकान के 39 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। नववर्ष के पहले दिन जब सुरक्षाकर्मी काम पर पहुंचे तो कुल 39 में 17 लोगों को काम से बाहर कर दिया गया। बाहर किये गये सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि कंपनी के कुछ अधिकारियों ने एक दूसरी सुरक्षा एजेंसी के साथ साठगांठ कर रखी है। उस कंपनी को काम देने के लिए हम लोगों को बाहर कर दिया गया। 1उधर ओबरा-सी के सुरक्षा अधिकारी मनीष पांडेय ने बताया कि कंपनी को 22 सुरक्षाकर्मी की ही जरूरत है। इसकी सूचना नेशनल सिविकान को दे दी गई थी, जिसके कारण 17 लोगों को कम किया गया है।
imageview

No comments:

Post a Comment