घोरावल (सोनभद्र) : श्री रामकेश इन्टर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व माध्यमिक बेलवनिया के शिक्षक श्री राजेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु "राजेन्द्र प्रसाद" सम्मान से किया गया सम्मानित

पुरना के श्री रामकेश इन्टर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में दीवाँ निवासी राजेश सिंह को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु “राजेन्द्र प्रसाद” सम्मान से भाजपा विधायक डॉ• अनिल कुमार मौर्य, घोरावल चैयरमैन राजेश कुमार बबलू और प्रधानचार्य प्रबोध सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजेश इसके पूर्व भी साहित्य के क्षेत्र में शारदा साहित्य सम्मान (राजस्थान), साहित्य के सितारे साहित्य सम्मान 2013 (छतीसगढ़), साहित्य गंगा सम्मान 2015 , इंद्रधनुष साहित्य श्री 2016 जैसे कई सम्मानों से आभूषित हो चुके हैं।

अनूठे कारनामो के लिए चर्चित राजेश अतिसूक्ष्म साबुदाने पर मात्र तीस सेकण्ड में विश्व का मानचित्र बनाकर जिला ही नही, अपितु प्रदेश स्तर पर चर्चित हो चुके राजेश ने अपनी कला का प्रदर्शन 2011 में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सोन महोत्सव में तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री उ•प्र• सुभाष पांडेय, जिलाधिकारी पनधारी यादव, पुलिस अधीक्षक प्रीतिंदर सिंह के सम्मुख के अलावा यूपी महोत्सव , शिवांचल महोत्सव एवं इंडिया गॉट टेलेंट नामक रियलिटी शो में भी कर चुके हैं।
राजेश की उपलब्धियों पर आधारित अभिनंदन ग्रंथ”राजेश की कला साधना” के विमोचन समारोह 2013 में तत्कालीन घोरावल विधायक रमेश दुबे व दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने राजेश को ” तख्तोताज प्रतिभा सम्मान 2013″ से अलंकृत किया ।

इसके अलावा राजेश को यूपी महोत्सव में ‘शिवांचल रत्न’ , सोन महोत्सव सम्मान में ‘शिवांचल गौरव सम्मान’ , ओमकार नाथ सिंह स्मृति सम्मान, शिक्षक दिवस सम्मान, नसीब सेवा समिति चोपन द्वारा 2011 में सम्मान तथा कई प्रतिष्टित संस्थानों द्वारा मानचित्रांकन हेतु पुरष्कृत किया जा चुका है।
इन्होंने दीवाँ में “डॉ दयाराम सिंह स्मृति पुस्तकालय” की स्थापना भी की है। एम• ए•, एल• एल• बी•, बी•टी•सी• की शिक्षा प्राप्त कर चुके राजेश इस समय बेलवनियाँ प्राथमिक विद्यालय घोरावल में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

No comments:

Post a Comment