नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। आयकर विभाग ने ई-रिटर्न फाइल करने वाले करदाताओं के लिए एक नई हेल्पलाइन सोमवार को शुरू की। रिटर्न और टैक्स से जुड़े अन्य काम ऑनलाइन करने वाले करदाता इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने एक सूचना में कहा है कि ई-फाइलिंग हेल्प डेस्क के नंबर बदल गए हैं। नया नंबर 18001030025 पूरे भारत के लिए ट्रोल फ्री तथा 918046122000 सीधे संपर्क का नंबर है। इसमें कहा गया है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर नए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ई-फाइलिंग से इतर विषयों पर दिक्कतों के लिए आयकर विभाग की अलग हेल्पलाइन पहले से संचालित है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ई-फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल टैक्सपेयर आईटीआर भरने और आयकर संबंधित अन्य गतिविधियों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल में लाते हैं। आयकर विभाग का टैक्स फाइलिंग पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आईटीआर फाइलिंग में मुश्किल आने पर इस नंबर पर कॉल किया जा सकता है। इसके जरिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह हेल्पलाइन नंबर ई-फाइलिंग पोर्टल पर आयकर भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए ही है। अधिकारी ने यह भी बताया कि टैक्स से जुड़े अन्य मामलों को लेकर कोई भी आशंका या समस्या है तो इसके लिए दूसरा हेल्पलाइन नंबर है।
*देश में करोड़पतियों की संख्या बढ़ी, लेकिन 100 करोड़ कमाने वाले सिर्फ 5 लोग*
आकलन वर्ष 2015-16 के लिए आयकर विभाग की ओर से जारी आयकर रिटर्न के आंकड़े बताते हैं कि 30,000 से ज्यादा करदाताओं की कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। इनमें से सिर्फ 50 लोग ही ऐसे हैं जिनकी कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपए से लेकर 500 करोड़ तक का है। एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये के बीच वेतन पाने वालों की संख्या 28,919 है, जबकि 1,228 करदाताओं ने 5 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये के वेतन की घोषणा की है। करीब 346 लोग ऐसे हैं जिनका वेतन 10 करोड़ से अधिक लेकिन 25 करोड़ से कम है। वर्ष 2016-17 के दौरान कुल कर संग्रह में प्रत्यक्ष करों का योगदान 50 फीसद से घटकर 49.66 फीसद हो गया है। यह स्थिति वित्त वर्ष 2006-07 के बाद पहली बार देखने को मिली है।
No comments:
Post a Comment