बीजपुर (सोनभद्र) : झाकियों संग स्काउट गाइड रैली का समापन

जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र) : म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत शिवम संकल्प इंटर कालेज बकरीहवां अंजानी में आयोजित 26वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली का समापन मंगलवार को धूमधाम से किया गया। गाइड रैली में 17 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आकाशवाणी (ओबरा) केपी निराला, विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह, भाजपा के गणोश जायसवाल ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया।1समापन समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने सरस्वती वंदना और गान की प्रस्तुति की। मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड की ओर से बनाये गये कैंपों का निरीक्षण किया। बच्चों द्वारा सलामी मंच, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति, वीर शहीद महापुरूषों के रूप धरे बच्चों द्वारा आकर्षक झाकियां निकाली गयी। इस दौरान समापन समारोह में शामिल हळ्ए बच्चे काफी उत्साहित रहे और उन्होंने विविध कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। वहीं सोमवार की रात्रि कैम्प फायर का भी आयोजन किया गया था। समारोह में प्रतिभाग किये 800 छात्र-छात्रओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। 1इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय, डा. ओपी सिंह, बृजेश सिंह, कृष्ण मुरारी जायसवाल, सत्येन्द्र सिंह, दीप नारायण सिंह, अवधेश कुमार, उमा शंकर सिंह, बासमती, डा. सरिता सिंह, रजनीश श्रीवास्तव समेत अन्य अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment