सोनभद्र : अनियमित नियुक्ति मामले में रिपोर्ट, रिकवरी के आदेश प्रक्रिया, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में हुई नियुक्तियों का मामला, 30 नवंबर तक कार्रवाई कर शासन को डीआइओएस देंगे रिपोर्ट

जासं, वाराणसी: सोनभद्र जिले में मानकों को ताक पर रखकर नियुक्ति करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। इस बार परिषदीय प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नहीं बल्कि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों का है। यहां शासन के फर्जी शासनादेश के दम पर सहायक अध्यापक और क्लर्क के पदों पर नियुक्ति कर दी गई। इस मामले में शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दोषियों के खिलाफ एफआइआर कराने और रिकवरी कराने का निर्देश दिया है। डीआइओएस 30 नवंबर तक कार्रवाई करके इसकी रिपोर्ट शासन को देंगे। 1सूत्रों की मानें तो गत वषों में जिले के संस्कृत महाविद्यालय एवं संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कई शिक्षकों व क्लर्क की नियुक्ति की गई। कुछ ही समय के बाद इसकी शिकायत हुई कि नियुक्ति अनियमित है। जब इसकी जांच शुरू हुई तो पता चला कि कनिष्ठ लिपिक मनोज चतुर्वेदी, सहायक अध्यापक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज स्वाती दीपिका श्रीवासतव, मिंटी मिश्र, बृजेंद्र द्विवेदी व मनोज चतुर्वेदी, संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तरावां के सहायक अध्यापक शेष नाथ तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, कौशलेंद्र, अंकुर श्रीवास्तव की नियुक्ति अवैधानिक है। इस आधार पर अवैधानिक वेतन भुगतान को रोकने, वसूली तथा दोषियों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश संयुक्त सचिव शत्रुंजय कुमार सिंह ने शिक्षा निदेशक (मा.) व जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में पत्र भेजा है।

No comments:

Post a Comment