जागरण संवाददाता, सोनभद्र : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गत दिनों हुए आनलाइन केंद्र निर्धारण के बाद आई आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है। इन निस्तारण में पहले बने तीन केंद्रों को हटाकर तीन नये केंद्र बनाये गये हैं। इस बार कुल परीक्षार्थियों के लिए क्रय केंद्र बनाये गये हैं। 1जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार निदेशालय स्तर से आनलाइन केंद्र निर्धारण किया गया है। गत दिनों केंद्र निर्धारण के दौरान केंद्र बनाये गये। इसके बाद आपत्तियां मांगी गई तो 52 आपत्तियां आईं। मंगलवार की देर शाम हुई बैठक में आपत्तियों के निस्तारण पर चर्चा करते हुए जिन स्कूलों का केंद्र काफी दूर बनाया गया था उन्हें नजदीक कर दिया गया। 1इसी तरह राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय गुरमुरा, क्राइस्ट ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुर्धवां व सुभाष बालिका इंटर कालेज अनपरा को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह राजकीय इंटर कालेज कोन, राजकीय इंटर कालेज घोरावल व राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबट्र्सगंज को नया केंद्र बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है। डीआइओएस राजशेखर सिंह के मुताबिक सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारी मुकम्मल करने का निर्देश दिया गया है। इस बार परीक्षा टाट-पट्टी पर कत्तई नहीं होगी।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...

No comments:
Post a Comment