जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का नतीजा कहें या फिर काम की अधिवकता। वजह चाहे जो भी हो लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी बिल्कुल समय से दफ्तर पहुंचते हैं। हां, भागदौड़ वाली जिंदगी में शामिल यहां के कर्मचारी भी दिन में जरूरत पड़ने पर कुछ देर के लिए पास स्थित अपने आवास पर जरूर चले जाते हैं। यहां इन दिनों यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर खास फोकस है। इस कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी भी चल रहे हैं। 1दैनिक जागरण के के तहत बुधवार की सुबह जब डीआइओएस कार्यालय टीम पहुंची तो यहां जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष श्रीवास्तव के साथ किसी अहम मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। बाहर कुछ कर्मचारी धूप सेंक रहे थे। जैसे ही दफ्तर में कैमरे का फ्लैश चमका सभी अपनी-अपनी कुर्सी संभाल लिए। 1सुबह से शाम तक रहती है काम की अधिकता : सोनभद्र : जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में इन दिनों सबसे महत्वपूर्ण कार्य यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से संबंधित हो रहा है। जागरण टीम जब छपका स्थित कार्यालय में पहुंची तो वहां कार्यालय के कई लिपिक एक साथ बैठे थे। कुछ काम निपटाने में लगे थे तो कुछ बीते दिनों हुई अपर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के ¨बदुओं पर चर्चा कर रहे थे। कार्यालय में तैनात कुल नौ लोगों में सभी उपस्थित मिले।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...

No comments:
Post a Comment