सोनभद्र : जनपद भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने प्राथमिक विद्यालय तेलगुड़वा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में प्रत्येक स्तर पर पठन-पाठन का स्तर निम्न श्रेणी का पाये जाने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। 1निरीक्षण के दौरान नामांकित 201 बच्चों के सापेक्ष 127 बच्चे उपस्थित पाये गये। जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों का बौद्धिक परीक्षण करते हुए पढ़ाई का स्तर निम्न पाये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी को जहां दायित्व बोध कराया वहीं प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी और सहायक अध्यापक सुनील कुमार को चेतावनी दी। श्री उपाध्याय ने मौके पर मौजूद सहायक अध्यापक का बौद्धिक परीक्षण करते हुए पाया कि सहायक अध्यापक का ही बौद्धिक स्तर जहां अत्यंत निम्न है। वहीं प्रधानाध्यापिका प्रतिमा कुमारी का अध्यापकों व व्यवस्था पर समुचित नियंत्रण नहीं है। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकान्त राम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाया जाय। स्कूल परिसर का निरीक्षण कर उन्होंने हैण्डपंप के पास साफ-सफाई, परिसर में साफ-सफाई और शौचालय के उपयोग पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय में एमडीएम का संचालन जहां संतोषजनक पाया गया, वहीं बच्चों को सुबह दूध का भी वितरण किया गया था। 1आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार न जाने से हुए नाराज : इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय तेलगुड़वा परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केन्द्र तेलगुड़वा प्रथम का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधिका देवी जहां मौजूद मिली वहीं 56 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 28 बच्चों की उपस्थिति रही। पाया गया कि 25 नवम्बर से बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा है। इससे प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम शुरू होने के पूर्व सहायिका द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों को उनके घर पहुंचाना पड़ता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पौष्टिक आहार/पंजीरी की व्यवस्था करायी जाय और साथ ही वितरण नहीं किए गए पंजीरी का हिसाब दिया जाए।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...

No comments:
Post a Comment