चोपन (सोनभद्र) : हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

चोपन (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आटो के धक्के से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 1चोपन ब्लाक के चोपन दलित बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता जितना देवी (55) निवासी चोपन मंगलवार को किसी काम से बाजार गईं थीं। एक आटो से उतरकर वे बैरियर के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान दूसरे आटो ने धक्का मार दिया। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया गया घोषित कर दिया।चोपन (सोनभद्र) : स्थानीय थाना क्षेत्र के चोपन बैरियर के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आटो के धक्के से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 1चोपन ब्लाक के चोपन दलित बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकर्ता जितना देवी (55) निवासी चोपन मंगलवार को किसी काम से बाजार गईं थीं। एक आटो से उतरकर वे बैरियर के समीप सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान दूसरे आटो ने धक्का मार दिया। लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया गया घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment