राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सातवां वेतनमान प्रदेश में एक साल देर से लागू हुआ और अब इस एक साल के एरियर भुगतान में भी सरकार के वादे से पीछे हटने पर राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी स्पष्ट वजह पूछी है। कर्मचारियों का कहना है कि यह उनके ब्याज का सीधा नुकसान है, इसलिए कर्मचारियों को विश्वास में लेकर बताया जाना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया।1राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से वजह बताने के साथ ही भुगतान की तारीख भी तय करने की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी कहते हैं कि सरकार ने कैबिनेट बैठक में दिसंबर के बाद एरियर के भुगतान की बात कही है, लेकिन दिसंबर के बाद यह किस महीने में किया जाएगा, यह साफ नहीं किया। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा कहते हैं कि राज्य कर्मचारियों को तो फिर भी देर-सबेर एरियर मिल जाएगा लेकिन सरकार की वादा खिलाफी ने उन निगमों के कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्हें देर से लागू हुए पिछले वेतनमानों का एरियर आज तक नहीं मिल पाया है। 1प्रदेश के 36 निगमों में से सिर्फ निर्माण निगम, समाज कल्याण निगम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और वन निगम के कर्मचारियों को ही सातवां वेतनमान मिल रहा है। चौथा वेतनमान पाने वालों में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, वक्फ विकास निगम, निर्यात निगम, हथकरघा निगम, लघु उद्योग निगम, स्पिनिंग निगम, वित्तीय निगम व गन्ना निगम के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि मत्स्य व यूपीडीएल में पांचवां वेतनमान दिया जा रहा है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
मुख्यमंत्री जी बताइए.. क्यों नहीं दे रहे एरियर
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सातवां वेतनमान प्रदेश में एक साल देर से लागू हुआ और अब इस एक साल के एरियर भुगतान में भी सरकार के वादे से पीछे हटने पर राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी स्पष्ट वजह पूछी है। कर्मचारियों का कहना है कि यह उनके ब्याज का सीधा नुकसान है, इसलिए कर्मचारियों को विश्वास में लेकर बताया जाना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया।1राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से वजह बताने के साथ ही भुगतान की तारीख भी तय करने की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी कहते हैं कि सरकार ने कैबिनेट बैठक में दिसंबर के बाद एरियर के भुगतान की बात कही है, लेकिन दिसंबर के बाद यह किस महीने में किया जाएगा, यह साफ नहीं किया। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुशील कुमार बच्चा कहते हैं कि राज्य कर्मचारियों को तो फिर भी देर-सबेर एरियर मिल जाएगा लेकिन सरकार की वादा खिलाफी ने उन निगमों के कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्हें देर से लागू हुए पिछले वेतनमानों का एरियर आज तक नहीं मिल पाया है। 1प्रदेश के 36 निगमों में से सिर्फ निर्माण निगम, समाज कल्याण निगम, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और वन निगम के कर्मचारियों को ही सातवां वेतनमान मिल रहा है। चौथा वेतनमान पाने वालों में अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, वक्फ विकास निगम, निर्यात निगम, हथकरघा निगम, लघु उद्योग निगम, स्पिनिंग निगम, वित्तीय निगम व गन्ना निगम के कर्मचारी शामिल हैं, जबकि मत्स्य व यूपीडीएल में पांचवां वेतनमान दिया जा रहा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
-
त्योहार/ जयंती 50 रविवार। 52 गर्मी की छुट्टियाँ। 40 जाड़े की छुट्टिय...
-
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : वाराणसी में प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिले का खुफिया तंत्र पूरी तरह से सतर्क हो गया है। इसकी वजह ...

No comments:
Post a Comment