रेनुकूट, सोनभद्र : चरित्र सर्टिफिकेट के लिए खर्च हो रहे पांच हजार

जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना हो तो मात्र पांच हजार रुपये में बन कर तैयार हो जाएगा। पिपरी थाना, सीओ कार्यालय, एसपी कार्यालय पर इतने रुपये खर्च करने ही पड़ेंगे नहीं तो थाने का चक्कर काटते-काटते आप के बच्चों के किसी भी कार्य की अंतिम तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसी स्थिति में मरता क्या न करता, अभिभावकों को अपनी जेब ढीली करनी ही पड़ती है। 1 आनलाइन प्रक्रिया मानो ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा करते ही आप को तसल्ली मिल गई। उसके बाद जब आप के चरित्र प्रमाण पत्र के लिए थाना पर बुलावा जाता है, तब आपके वर्षों के अच्छे व साफ सुथरे जीवन का मोल मुंह मांगी रकम से आंका जाता है। थाना पर दो हजार, सीओ कार्यालय में पंजीकृत कराने का एक हजार, एसपी कार्यालय का खर्च दो हजार, तब आप अपने चरित्र को साफ सुथरा मान लें। जांच एक तरफ रुपया एक तरफ इससे कोई लेना देना नहीं की आप की छवि कैसी है। ऐसे में बच्चे, अभिभावक, संविदाकार सबको इसका कोपभाजन बनना पड़ रहा है।


No comments:

Post a Comment