जागरण संवाददाता, सोनभद्र : शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक को सरकारी धन के बंदरबांट सहित अन्य आरोप के मामले में स्थानांतरित करने का आदेश दे दिया है। वहीं वाराणसी स्थित राजकीय क्वींस इंटर कालेज में कार्यरत प्रधान सहायक को अब सोनभद्र भेजने का आदेश जारी किया है।1 इलाहाबाद शिक्षा निदेशालय ने ऐसा आदेश दैनिक जागरण में छपी खबर के बाद दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में राजेंद्र कुमार प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। प्रधान सहायक पर सरकारी धन के बंदरबांट व अपने को नौकरी दिलाने सहित कई आरोपों की खबर दैनिक जागरण ने 31 जुलाई को छापी। इसको संज्ञान में लेते हुए इलाहाबाद शिक्षा निदेशालय ने दो अगस्त को कार्रवाई करते हुए राजेंद्र कुमार के स्थानांतरण का आदेश दे दिया। निदेशालय से जारी पत्र में बताया है कि जनपद में प्रधान सहायक के पद पर अब वाराणसी स्थित राजकीय क्वींस इंटर कालेज के ब्रह्मदत्त त्रिपाठी को भेजा जायेगा।1 वहीं प्रधान सहायक राजेंद्र कुमार को वाराणसी के राजकीय क्वींस इंटर कालेज में प्रधान सहायक के पद पर भेजने का आदेश जारी हुआ है। इस संबंध में डीआइओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि निदेशालय से आदेश की प्रति प्राप्त हो गई है, जिसमें राजेंद्र कुमार को इलाहाबाद स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। वैसे, इस दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करा रहे हैं।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...

No comments:
Post a Comment