सोनभद्र : कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी - बीएसए

कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों को निर्देश है कि वे अभिभावकों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा नामांकन करें। कोई भी बच्च दाखिला लेने से वंचित न रहने पाये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ड्राप आउट होने वाले बच्चों का नामांकन और उनका स्कूलों में ठहराव हो इस लिए खास रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा। नये सत्र में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों व बच्चों दोनों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। शिक्षा की महत्ता को बताएंगे और उन्हें विद्यालय से जोड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment