सोनभद्र : एक क्लिक पर सामने होगा सर्विस रिकार्ड

अनपरा (सोनभद्र) : डिजिटल इंडिया के दौर में समस्त विभागीय क्रियाकलापों को आनलाइन करने की प्रक्रिया तेजी से अपनायी जा रही है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों का सर्विस रिकार्ड भी आनलाइन किया जा रहा है। 1शासन की मंशा है कि समस्त मानव संपदा की रिपोर्ट साइट पर उपलब्ध हो। इस उद्देश्य से परिषदीय अध्यापकों का भी सर्विस रिकार्ड आनलाइन किया जा रहा है। जिससे कि कोई भी कहीं से भी एक क्लिक कर सभी प्रकार की जानकारी हासिल कर सके। इनदिनों परिक्षेत्र स्थित साइबर कैफे पर अध्यापकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सर्विस रिकार्ड के तहत अध्यापकों की ज्वाइनिंग तिथि, शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, नामिनी का नाम व संबंध, स्थानांतरण की रिपोर्ट सहित अन्य गतिविधियों का भी उल्लेख किया जा रहा है। स्वत: साइबर कैफे पर बैठकर अध्यापक अपना रिकार्ड आनलाइन करा रहे हैं। 1विभाग व कर्मियों को मिलेगी राहत : अभी तक अध्यापकों का सर्विस रिकार्ड जानने के लिए फाइलें खंगालनी पड़ती थीं। रिकार्ड आनलाइन हो जाने से कहीं पर भी बैठकर तथ्यों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे रिकार्ड में हेर-फेर की संभावना भी समाप्त हो जायेगी। 1जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश : सोनभद्र के बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी बीईओ को अपने-अपने खंड के अध्यापकों को जल्द से जल्द रिकार्ड आनलाइन कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में आधे से अधिक अध्यापकों के रिकार्ड आनलाइन हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment