सोनभद्र : बेसिक के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी उठने लगीं फर्जी व गलत नियुक्ति की शिकायतें

कार्यालय के बाबू से लेकर स्टेनो तक पर लग रहे आरोप1’बेसिक शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की छह माह तक हुई थी जांचमाध्यमिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति में खेल का हाल यह है कि इसके घेरे में स्टेनो से लेकर लिपिक तक आ रहे हैं। स्टेनो पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी व एक अन्य करीबी की नियुक्ति अपने प्रभाव से करा दिया है। वहीं वरिष्ठ लिपिक पर आरोप है कि अपने भाई की नियुक्ति करा दिया है। इसी तरह दसवीं तक के दो विद्यालयों में परिचारक की नियुक्ति भी गलतढंग से की गई है। इसकी तो जांच भी संबंधित अधिकारी द्वारा की जा रही है। इन सबके बीच वरिष्ठ लिपिक को तो हटा दिया गया है लेकिन अन्य के संबंध में अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

No comments:

Post a Comment