सोनभद्र : जनपद की उच्चशिक्षा में सुधार की जरूरत

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद के आदिवासी अंचलों में उच्चशिक्षा की दयनीय स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रांतीय सदस्य अनिल द्विवेदी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरुवार को जनपद में लौटने पर पत्र के माध्यम से दी।1 श्री द्विवेदी ने बताया कि जनपद का वनवासी क्षेत्र उच्च शिक्षा के लिहाज से काफी पिछड़ा है। यहां तीन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैं जो ओबरा, दुद्धी व राबट्र्सगंज में स्थित हैं। इसके अलावा कुछ निजी स्तर पर महाविद्यालय संचालित हैं। इसके बावजूद आबादी के हिसाब से उच्च शिक्षा दिलाने के लिए महाविद्यालयों की कमी है। उपमुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में मांग की है कि राजकीय महाविद्यालयों में अन्य जिलों की अपेक्षा सीटों की संख्या बढ़ायी जाय। इसके साथ ही महाविद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाय।जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जनपद के आदिवासी अंचलों में उच्चशिक्षा की दयनीय स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रांतीय सदस्य अनिल द्विवेदी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। उन्होंने इसकी जानकारी गुरुवार को जनपद में लौटने पर पत्र के माध्यम से दी।1 श्री द्विवेदी ने बताया कि जनपद का वनवासी क्षेत्र उच्च शिक्षा के लिहाज से काफी पिछड़ा है। यहां तीन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हैं जो ओबरा, दुद्धी व राबट्र्सगंज में स्थित हैं। इसके अलावा कुछ निजी स्तर पर महाविद्यालय संचालित हैं। इसके बावजूद आबादी के हिसाब से उच्च शिक्षा दिलाने के लिए महाविद्यालयों की कमी है। उपमुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में मांग की है कि राजकीय महाविद्यालयों में अन्य जिलों की अपेक्षा सीटों की संख्या बढ़ायी जाय। इसके साथ ही महाविद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाय।

No comments:

Post a Comment