
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों का प्रवेश लेने को लेकर अंतिम दिन जद्दोजहद होती रही। एक तरफ कक्ष में प्रवेश प्रक्रिया होती रही तो दूसरी ओर सूची में नाम न आने से नाराज छात्र-छात्रएं हंगामा करते रहे। बहरहाल प्राचार्य ने किसी तरह हालात को संभालते हुए प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करते हुए वंचित विद्याíथयों को आश्वस्त किया कि वे मामले से विश्वविद्यालय को अवगत कराते हुए कुछ सीट बढ़ाने के लिए पत्रचार करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ेंगे। 1 सोमवार को महाविद्यालय में प्रतीक्षारत छात्र/छात्रओं की काउंसिलिंग चल रही थी। इस दौरान महाविद्यालय में कुछ विद्यार्थी प्रवेश सूची में नाम ने आने पर वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे।1इसको लेकर महाविद्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हंगामा मचा रहे छात्रों का आरोप था कि प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जिससे कई विद्याíथयों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है। इस पर कक्ष से निकल रहे विद्याíथयों के बीच पहुंचे प्राचार्य डा. रामलोचन यादव ने उन्हें शांत कराते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में एक भी गड़बड़ी की शिकायत अब तक नहीं मिली है। यदि किसी के पास उसकी जानकारी हो तो वे उन्हें बताये वे स्वयं जांच कर करेंगे।

No comments:
Post a Comment