जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को आयोजित द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत 775 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दुद्धी पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में दो घंटे की परीक्षा साढ़े दस से साढ़े बारह बजे तक चली। 1 विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि कुल नामित 800 परीक्षाíथयों में से महज 25 बच्चे अनुपस्थित रहे। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक नीरज अग्रहरि ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में कक्षा छह से लेकर इंटर तक के बच्चों को सामान्य प्रश्न पत्र दिये गए हैं। इसमें अधिकतर प्रश्न जनपद व प्रदेश की तमाम गतिविधियों पर आधारित थे। श्री अग्रहरि के मुताबिक यह परीक्षा अध्यनरत बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए हुई। परिषद द्वारा आयोजित द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से उत्साहित पदाधिकारियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम 14 अगस्त को घोषित कर दिया जाएगा। इसमें टाप फाइव नामों की घोषणा 15 अगस्त को भव्य कार्यक्रम में की जाएगी।1 उसी मंच पर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा नियंत्रक के तौर पर अभिजित त्रिपाठी व आदित्य त्रिपाठी थे। परीक्षा अवधि के दौरान निरीक्षक के तौर पर जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, सुमित सोनी, मोनू सिंह आदि भ्रमण करते रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
जागरण संवाददाता, शिवद्वार (सोनभद्र) : स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बीमार से पीड़ित छात्र-छात्रओं का इलाज करने के लिए सोमवार को ...
-
1,कक्षा 1से 3 तक की किताबों में किया गया संशोधन किया पारित। 2, अब बी0 टी0 सी0 के स्थान पर होगी डी0 एल0 एड0 जो सम्पूर्ण देश में एक जैसा हो...
-
सीएम साहब : गुणवत्ता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे स्कूलों में कैसे कोई पढ़ायेगा? जागरण सम्पादकीय में उठाया गया बड़ा सवाल। प्राथमिक स्क...
-
-
कोई भी बच्च स्कूल जाने से वंचित न रहने पाये इसके लिए दो जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। गांव-गांव रैली के ...
No comments:
Post a Comment