
सोनभद्र : समायोजन रद होने के बाद बीच का रास्ता निकालने और शिक्षामित्रों के हितों का मान रखने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष चल रहा शिक्षामित्रों का धरना सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शिक्षामित्रों के मामले में शीघ्र सरकार पहल करे। 1 शिक्षक/शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले धरनारत शिक्षामित्रों ने कहा कि हमें हमारा अधिकार हरहाल में मिलना चाहिए। चाहे इसके लिए सरकार कोई कदम उठाये। धरने को समर्थन का ऐलान करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्रों की मांग पूरी की जानी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह ने शिक्षामित्रों की मांगों को जायज ठहराते हुए शासन से मांग किया कि इनकी मांगें शीघ्र पूर्ण की जानी चाहिए। 1पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व मोर्चा के संरक्षक रविभूषण सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य रखें। सफलता अवश्य मिलेगी। वकील अहमद खां और शशिभूषण तिवारी ने कहा कि उम्मीद है कि शासन के साथ होने वाली वार्ता में शिक्षामित्रों का मामला जरूर हल होगा। कहा कि 17 साल से शिक्षण कार्य करने वालों के पास पर्याप्त अनुभव है। लिहाजा शिक्षक के पद रखा जाये। धरने में अरुण केशरी, गुलाब यादव, प्रेम बहादुर, मनोज कुमार, विवेकानंद मिश्र, नरेंद्र पाठक, अनुज सिंह, पुंडरिक पांडेय आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment