बभनी : शिक्षामित्रों का क्रमिक भूख हड़ताल जारी

जागरणम्योरपुर (सोनभद्र) : बभनी शिक्षा क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षामित्रों का धरना तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। शिक्षामित्र शनिवार से अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। रविवार को क्रमिक धरना में भूख हड़ताल में रवींद्र श्रीवास्तव, अजीत पांडेय, विनोद कुमार, नन्दलाल पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, कैलाश यादव, अन्नो खातुन, रीमा देवी, सरोज कुमारी धरने पर बैठे रहे। धरने में शिक्षामित्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। शिक्षामित्रों ने नौकरी दो या फांसी दो के नारे लगाये। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना चलता रहेगा। ब्लाक उपाध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के हित को देखते हुए जल्द से जल्द निर्णय लें। सरकार समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किया जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल अहमद, अमरेश चतुर्वेदी, अमलेश राय, राम प्रवेश, प्रवीण केशरी, मुनेश्वर जायसवाल, विमलेश कुमार, प्रज्ञा शाही, साधना रानी, सुनीता केशरी, मांडवी पांडेय, अन्नो खानम, विनोद कुमार सहित सैकड़ों लोग धरने में शामिल थे

No comments:

Post a Comment