गुरमा, चोपन : विद्यालय में लगा दरवाजा उठा ले गए चोर

।गुरमा (सोनभद्र) : चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी स्थित माध्यमिक विद्यालय चकरिया प्रथम में रविवार की रात विद्यालय में लगा दरवाजा चोर उठा ले गए। जिसकी सूचना श्रवण कुमार प्रधान ने स्थानीय पुलिस चौकी गुरमा को दे दी है। ग्रामीणों के अनुसार इस तरह की चोरी पहले भी हो चुकी गई। गतदिनों हुई चोरियों का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। शनिवार को रात में ही मारकुंडी प्रदीप जायसवाल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।

No comments:

Post a Comment