रेनुकूट, सोनभद्र : आइटीआइ की परीक्षा में हंगामा, तोड़-फोड़, विद्यार्थियों ने प्रबंधन पर लगाया नकल कराने का आरोप

आइटीआइ की परीक्षा में हंगामा, तोड़-फोड़

विद्यालय में लगा दरवाजा उठा ले गए चोर

परीक्षाíथयों ने प्रबंधन पर लगाया नकल कराने का आरोप


Click here to enlarge image
जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र) : पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित एक महाविद्यालय में आइटीआइ की परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर परीक्षाíथयों ने हंगामा कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक महाविद्यालय परिसर में तोड़-फोड़ की गयी। सूचना पाकर मामले को हल कराने पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। परीक्षाíथयों ने प्रबंधन पर पैसे लेकर नकल कराने और देर से परीक्षा शुरू कराने का आरोप लगाया है। 1 कई आइटीआइ कालेजों में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों की परीक्षा के लिए बाबूराम सिंह महाविद्यालय खाड़पाथर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह दस बजे से प्रतिदिन होने वाली परीक्षा सोमवार को भी हुई। डेढ़ बजे जैसे ही परीक्षा समाप्त हुई। उत्तर पुस्तिका ली जाने लगी। ऐसे में परीक्षार्थी भड़क गये और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कालेज में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। इस दौरान विद्यालय भवन की खिड़कियों को तोड़ा, महाविद्यालय में लगे गमले, बेंच आदि को नुकसान पहुंचाया। परीक्षाíथयों का आरोप था कि महाविद्यालय प्रबंधन के लोग पक्षपात कर रहे हैं। पैसे लेकर नकल कराया जा रहा है। जो पैसा नहीं देता उसे नकल नहीं कराया जाता। इतना ही नहीं साढ़े दस बजे से शुरू होने वाली परीक्षा 12 बजे शुरू करायी गयी और डेढ़ बजे ही उत्तर पुस्तिका ले ली गई। ऐसे में महज डेढ़ घंटे में आखिर कैसे परीक्षा पूरी होगी। सूचना पाकर सीओ पिपरी ज्ञान प्रकाश राय, थानाध्यक्ष पिपरी वीरेंद्र विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष हाथीनाला राजेश यादव, थानाध्यक्ष म्योरपुर गगनराज सिंह मौके पर पहुंच गये और हालात को संभालने में लग गए। लेकिन उग्र छात्र किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। 1 उनका कहना था कि परीक्षा केंद्र बदल दिया जाय। एकबारगी तो पुलिस ने किसी तरह परीक्षाíथयों को गेट के बाहर किया मगर आक्रोशित लोगों परीक्षाíथयों ने पुलिस पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने कुछ परीक्षाíथयों को अंदर बुलाकर कालेज प्रबंधन से बातचीत की और आज की परीक्षा निरस्त कराने का आश्वासन दिया तब जाकर धीरे-धीरे परीक्षाíथयों वहां से हटने लगे फिर भी गुस्सा कम नहीं हुआ। वहां से हटकर परीक्षाíथयों वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर पहुंच गये और वहां जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस एक बार फिर मौके पर पहुंची और किसी तरह बातचीत करके उनको वहां से हटाया गया। सीओ श्री राय ने बताया कि आइटीआइ कालेज के परीक्षाíथयों द्वारा हंगामा की खबर पाकर वे तत्काल मौके पर पहुंच गये। छात्रों को किसी तरह समझा बुझा कर भेज दिया गया है आगे की परीक्षाएं पूर्ववत समयानुसार चलती रहेगी और इस दौरान पर्याप्त फोर्स की भी व्यवस्था की जाएगी

No comments:

Post a Comment