
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रतिभा खोज की जिला स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें जिले के सभी विकास खंडों के प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों के पांच-पांच टापर छात्र-छात्रओं ने हिस्सा लिया। ऐसे में कुल 80 बच्चों के सापेक्ष कुल 84 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में कक्षा पांच व आठ के बच्चों ने परीक्षा दी। टेस्ट पेपर 50 प्रश्नपत्रों का 100 नंबर का था।1 जिलाधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने इस पेपर को स्वयं तैयार किया था। परीक्षा अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चली। टेस्ट पेपर के बाद जहां परीक्षक कापियों को जांचने में लगे, वहीं जिलाधिकारी बच्चे-बच्चियों व उनके के अध्यापक-अध्यापिकाओं और अभिभावकों के साथ रूबरू हुए। 1परीक्षा का परिणाम आने पर प्राथमिक संवर्ग कक्षा-5 के प्राथमिक स्तर में राबट्र्सगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय कतवरिया के आर्यन ने 100 में 87 नम्बर पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 1वहीं घोरावल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बागपोखर की साधना 85 नम्बर पाकर पाकर जिले में दूसरा स्थान तथा तीसरा स्थान विकास खण्ड घोरावल के प्राथमिक विद्यालय मुड़िलाडीह-2 के हर्ष पाठक ने 73 अंक पाकर प्राप्त किया। वहीं जूनियर स्तर में कक्षा-8 के उच्च प्राथमिक स्तर में घोरावल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय औराही के विशाल कुमार 100 में 79 नम्बर पाकर प्रथम स्थान पाया, इसी प्रकार से म्योरपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेझरौठ के विनय कुमार 78 नम्बर पाकर पाकर जिले में दूसरा तथा तीसरा स्थान विकास खंड चतरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के सत्यम यादव 77 अंक पाकर प्राप्त किया। जिलाधिकारी श्री उपाध्याय ने दोनों ही वर्गों में सफल बच्चों को माला पहनाकर प्रशस्ति-पत्र, स्कूल बैग व कापी कलम देकर सम्मानित किया। 1प्रतियोगिता व सम्मान समारोह में सीडीओ रामाश्रय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक केबी सिंह, साहित्यकार अजय शेखर, उप जिलाधिकारी सदर विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, डिप्टी बीएसए विमला शंकर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक कुमार सिंह सहित अध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रतिभा खोज की जिला स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें जिले के सभी विकास खंडों के प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों के पांच-पांच टापर छात्र-छात्रओं ने हिस्सा लिया। ऐसे में कुल 80 बच्चों के सापेक्ष कुल 84 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस परीक्षा में कक्षा पांच व आठ के बच्चों ने परीक्षा दी। टेस्ट पेपर 50 प्रश्नपत्रों का 100 नंबर का था।1 जिलाधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने इस पेपर को स्वयं तैयार किया था। परीक्षा अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चली। टेस्ट पेपर के बाद जहां परीक्षक कापियों को जांचने में लगे, वहीं जिलाधिकारी बच्चे-बच्चियों व उनके के अध्यापक-अध्यापिकाओं और अभिभावकों के साथ रूबरू हुए। 1परीक्षा का परिणाम आने पर प्राथमिक संवर्ग कक्षा-5 के प्राथमिक स्तर में राबट्र्सगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय कतवरिया के आर्यन ने 100 में 87 नम्बर पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। 1वहीं घोरावल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बागपोखर की साधना 85 नम्बर पाकर पाकर जिले में दूसरा स्थान तथा तीसरा स्थान विकास खण्ड घोरावल के प्राथमिक विद्यालय मुड़िलाडीह-2 के हर्ष पाठक ने 73 अंक पाकर प्राप्त किया। वहीं जूनियर स्तर में कक्षा-8 के उच्च प्राथमिक स्तर में घोरावल विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय औराही के विशाल कुमार 100 में 79 नम्बर पाकर प्रथम स्थान पाया, इसी प्रकार से म्योरपुर विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय मेझरौठ के विनय कुमार 78 नम्बर पाकर पाकर जिले में दूसरा तथा तीसरा स्थान विकास खंड चतरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के सत्यम यादव 77 अंक पाकर प्राप्त किया। जिलाधिकारी श्री उपाध्याय ने दोनों ही वर्गों में सफल बच्चों को माला पहनाकर प्रशस्ति-पत्र, स्कूल बैग व कापी कलम देकर सम्मानित किया। 1प्रतियोगिता व सम्मान समारोह में सीडीओ रामाश्रय, अपर जिलाधिकारी न्यायिक केबी सिंह, साहित्यकार अजय शेखर, उप जिलाधिकारी सदर विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, डिप्टी बीएसए विमला शंकर त्रिपाठी, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अशोक कुमार सिंह सहित अध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया।

No comments:
Post a Comment