सोनभद्र : नियुक्ति पत्र को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, 12460 शिक्षक भर्ती में काउंसिलिंग करा चुके लोगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट पर की नारेबाजी। प्रदेश में खाली एक लाख शिक्षक पदों को भरने की मांग, लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में भी अनिश्चितकालीन धरना जारी



Click here to enlarge image
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के लिए गतवर्ष के अंत में काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।1प्रदर्शन के दौरान मनीष राय ने बताया कि शासन ने 2016 के दिसंबर में 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती का शासनादेश जारी किया था। इसकी काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें सिर्फ नियुक्ति पत्र ही मिलना बाकी रह गया है। उन्होंने बताया कि हाल ही सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों का घोर संकट उत्पन्न हो गया है। इससे शिक्षा प्रभावित होने का संभावना बढ़ गई है।1 ऐसे हालात में अब प्रदेश के विद्यालयों में कुल एक लाख शिक्षकों के पद रिक्त भी हो गए हैं। प्रदर्शन के दौरान 12460 शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए संबंध के बारे में बताया कि मार्च 2017 में वर्तमान सरकार ने भर्ती की समीक्षा के लिए अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई थी। कहा कि सरकार को भर्ती पर लगी रोक को हटाकर विद्यालयों में अब खाली जगहों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को बुलाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से बताया कि 12460 सहायक अध्यापकों की भर्ती बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट के आधार पर पारदर्शी ढंग से की गई थी। लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने अब सरकार से नियुक्त पत्र प्राप्त करने की मांग की है। बताया कि लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में 17 जुलाई से अपनी न्यायोचित मांगों के लिए अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुशील कुमार गुप्त, सोनम सिंह, निधि सिंह, प्रगति मिश्र, सुमन चंद्रवंशी, प्रमिला सिंह, रंजीता कुमारी, मीरा कुमारी, रूपेश सिंह, नवीन सिंह, अजीत, अनूप, तारिक अनवर, आलोक व बृजेश सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रह।

No comments:

Post a Comment