सोनभद्र : फीस बृद्धि के खिलाफ ABVP ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : प्राइवेट व पब्लिक स्कूलों में मनमाना फीस वृद्धि से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। सोनभद्र यूथ ब्रिगेड के बैनर तले नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ¨सह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सीबीएसई और मान्यता प्राप्त के साथ ही संचालित हो रहे बिना मान्यता के स्कूल संचालक हर साल मनमानी तरीके से फीस वृद्धि करते हैं। इससे अभिभावकों की जेब ढीली हो रही है। इन विद्यालयों व कालेजों से छात्रों द्वारा प्रवेश के निमित्त जिन मदों के लिए शुल्क लिए जाय उसकी पूरी रसीद देने के नियम का कड़ाई से पालन हो। विद्यालयों व कालेजों द्वारा प्रत्येक कक्षाओं के लिए निर्धारित पुस्तकें कड़ाई से बंद करायी जायं। विद्यालयों एवं कालेजों के अंदर से कापी व किताब के बिक्रय की प्रक्रिया पर रोक लगे। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत गरीब बच्चों के प्रवेश से संबंधित नियम का कड़ाई से पालन हो और इसकी विधिवत जांच हो। प्रतिवर्ष विद्यालय व कालेजों में किताबों के बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगायी जाय। स्कूल वाहनों का शुल्क निर्धारित किलोमीटर के आधार पर ही छात्रों से मनमानी तरीके से वसूली पर रोक लगे व सभी वाहनों में अग्निशमक यंत्र लगाये जाय। री-एडमिशन के नाम की जा रही वसूली पर पाबंदी लगायी जाय। प्रदर्शन करने वालों में हर्षित चौरसिया, आशीष केशरी, अर्जुन चौरसिया, हिमांशु चौरसिया, कौशल विश्वकर्मा, प्रांजल ¨सह, अभिषेक यादव, राजू मिश्रा, आयुष पांडेय, विनीत पांडेय, सोनू ¨सह, धीरज प्रजापति, सैफ खान आदि शामिल थे।