सोनभद्र : कैमरे की निगहबानी में होगी संस्कृत बोर्ड परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में भी सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में के बाद अब आठ मार्च से शुरू होने वाली संस्कृत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में भी हर साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा की जाएगी। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। तीन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में परीक्षा करायी जाएगी। इसके लिए संबंधित विद्यालय के जिम्मेदार लोगों को आवश्यक निर्देश दे दिया गया है। 1 संस्कृत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से होने वाली परीक्षाओं में हर बार धांधली किये जाने का मामला प्रकाश में आता है। अक्सर आरोप लगता है कि परीक्षा कहीं और हो रही है और नाम कहीं और का है। कई बार तो दूसरे के नाम पर परीक्षा देने का भी मामला प्रकाश में आ चुका है। ऐसे में संस्कृत शिक्षा बोर्ड की गिरती साख को लेकर उच्चाधिकारियों ने चिंता जतायी है। इस बार योगीराज में संपूर्ण परीक्षा नकलविहीन कराने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में कराई जाएगी। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही न होने पाये इसके लिए जिस स्कूल में केंद्र बनाया गया है वहां सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए वहां के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को जरूरी निर्देश जारी कर दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment