सोनभद्र : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को राबट्र्सगंज में हुई। इसमें यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से संबंधित आये सवाल का विरोध किया गया। शिक्षकों ने 27 फरवरी को काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध दर्ज कराने की रणनीति बनाई।1प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में इस तरह के सवालों की माध्यमिक शिक्षक निंदा करते हैं। इस तरह का प्रश्नपत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 14 व 15 अप्रैल को राणा प्रताप इंटर कालेज गोरखपुर में शिक्षक संघ का प्रांतीय वार्षिक सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। इस मौके पर वित्तविहीन शिक्षकों के वेतन, मानदेय पर भी विचार किया गया। वित्तविहीन महासभा के मूल्यांकन बहिष्कार का नैतिक समर्थन करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
No comments:
Post a Comment