सोनभद्र : ड्यूटी करते मिला विषय का शिक्षक, एफआइआर दर्ज

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट की परीक्षा में मंगलवार को नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में ड्यूटी करते पकड़े जाने वाले संबंधित विषय के अध्यापक के खिलाफ कराने के लिए केंद्र व्यवस्था को डीआइओएस ने निर्देश दिया। वहीं एक अन्य केंद्र का परीक्षा प्रभारी बदले जाने पर नाराजगी जताते हुए सह केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 1मंगलवार को पहली पाली में नागरिक शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। परीक्षा का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजशेखर सिंह ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पं. विद्याधर इंटर कालेज कबरी में एक प्रश्न पत्र वाले विषय के अध्यापक को ड्यूटी करते पाए जाने पर नाराजगी जताई और केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि सुसंगत धाराओं में उक्त कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआइआर कराएं। 1 उधर, घोरावल के भारतीय इंटर कालेज में केंद्र का परीक्षा प्रभारी बदले जाने के मामले में वहां के सह केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन के भीतर जवाब न देने पर कार्रवाई होगी। डीआइओएस ने बताया कि एक कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआइआर का निर्देश दिया गया है जबकि एक सह केंद्र व्यवस्थापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

No comments:

Post a Comment