सोनभद्र : गणित को न बनाएं टेंशन, पाएं शत-प्रतिशत अंक, अध्ययन के लिए अवश्य बनाएं समय सारिणी

बीना (सोनभद्र) : गणित को सभी विषयों में सरल व सहज कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। गणित के सूत्र पर ही समस्त विषयों व कालखंडों की गणना आधारित है। गणित का नाम सुनते ही बच्चे घबड़ाने लगते हैं किन्तु ऐसा नहीं है। गणित ही ऐसा विषय है जिसमें सजगता बरत कर व नियमों का पालन कर छात्र-छात्रएं सहज ही शत-प्रतिशत अंक हासिल कर सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की पांच मार्च से होने जा रही परीक्षा के मद्देनजर कैसे करें गणित की बेहतर तैयारी व कैसे अधिक से अधिक अंक अर्जित किया जाय। इस संबंध में डीएवी स्कूल बीना के गणित प्रवक्ता एके सिंह ने कहा कि छात्र गणित से घबराएं न। कहा कि प्रश्नपत्र मिलने पर सबसे पहले प्रश्नों को पूर्णतया एकाग्र होकर पढ़े और देखे की क्या पूछा गया है। प्रश्न की जो मांग है उसी के अनुरूप उसका उत्तर दें। अधिक अंक के प्रश्नों को पहले विस्तृत रूप से हल करें। उसके बाद क्रमश: कम नंबर वाले प्रश्नों को हल करते जाएं। सबसे कम अंक के प्रश्नों को अंत में संक्षिप्त रूप में हल करें। 1फामरूला पर दें विशेष ध्यान : गणित विषय काफी हद तक सूत्र पर आधारित है। परीक्षाथिर्यो को सूत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रत्येक पाठ से सूत्र एवं संकल्पना (कान्सेप्ट)को समझ लेना चाहिए। संगणना (कल्कुलेशन) सही करें क्योंकि संगणना की गलती से सही सूत्र लगाने पर भी उत्तर गलत हो जाते हैं और अंकों में कटौती हो जाती है।1समय के साथ अभ्यास जरूरी : गणित विषय ही ऐसा है जिसमें समय व लगन के साथ अभ्यास जरूरी है। गणनाएं तेजी व त्रुटिरहित करने के लिए सर्वसमिका (आइडेन्टिफाई) व वैदिक गणित का उपयोग करें। प्रश्न पढ़ते समय जल्दीबाजी न करें। कान्सेप्ट स्पष्ट हो जाने के बाद गलती की सम्भावना कम रहती है। श्री सिंह ने कहा कि गणित समझने की विषय वस्तु है। छात्रों को रटने की प्रवृत्ति को त्याग कर कान्सेप्ट क्लीयर करना चाहिये। एक बार यदि वेसिक्स स्पष्ट हो जाय तो सभी चीजें अपने आप आसान हो जाती हैं।

No comments:

Post a Comment