जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र) : पांच मार्च से 13 अप्रैल तक होने वाली सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां सभी केंद्रों पर लगभग पूरी कर ली गई है। परीक्षा के लिए जिले में कुल नौ केंद्र बनाये गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 2620 व इंटमीडिएट के 1873 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी क्रम में एनटीपीसी रिहंद परियोजना में सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र केंद्रीय विद्यालय रिहंद नगर को बनाया गया है।1 इस परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल के 154 और इंटरमीडिएट के 119 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा. आरके भारती ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय से 29 परीक्षार्थी, डीएवी विद्यालय से 76 परीक्षार्थी, संत जोसेफ से 49 परीक्षार्थी वहीं इंटरमीडिएट में केंद्रीय विद्यालय से 26 परीक्षार्थी, इंटरमीडिएट में केंद्रीय विद्यालय से 26 परीक्षार्थी, डीएवी से 62 परीक्षार्थी, संत जोसेफ से 31 बच्चे परीक्षा देंगे। डा. भारती ने बताया परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इलाहाबाद के डा. राधाकृष्णन को केंद्र अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
No comments:
Post a Comment