सोनभद्र : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलित हुए शिक्षकों ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों से संबंधित आए सवाल के विरोध में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। माध्यमिक शिक्षकों ने इसे प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के शिक्षण कार्य व निष्ठा पर कुठाराघात बताया। जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस तरह के सवालों की माध्यमिक शिक्षक निंदा करते हैं। इस तरह का प्रश्नपत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर पंकज कुमार पांडेय के अलावा अन्य शिक्षक विरोध दर्ज कराने में शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment