सोनभद्र : हर स्कूल में पहुंचेगा एलपीजी सिलेंडर, 851 स्कूलों के रसोई घरों के लिए शासन से मिली राशि, खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित होने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जहां अब तक रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पाया था वहीं जल्द ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी धनराशि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से मिल चुकी है। जिले के कोषागार के माध्यम से स्कूलों के खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रसोई गैस सिलेंडर मिलने से इन स्कूलों में तैनात रसोइयों को मिट्टी के चूल्हे पर एमडीएम नहीं पकाना पड़ेगा। 1 मिट्टी के चूल्हे पर एमडीएम बनाने से एक तरफ जहां प्रदूषण फैलता है वहीं दूसरी तरफ रसोइयों की आंख भी खराब हो जाती है। इतना ही नहीं भोजन पकाने में जो धुआं उड़ता है वह बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होता है। इस हानि को रोकने के लिए शासनस्तर से हर स्कूल को रसोई गैस सिलेंडर मुहैया कराने के लिए अलग से धन दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार पहले गैस सिलेंडर के लिए कोई धन नहीं मिलती थी लेकिन इस बार इसके लिए हर विद्यालय पर एक सिलेंडर, चूल्हा, रेगूलेटर, पाइप के लिए 4204 रुपये मिले हैं। ऐस में जिले के स्कूलों में गैस सिलेंडर लगेगा। इससे सभी स्कूलों में सिलेंडर लग जाएगा। 1क्या-क्या होगी व्यवस्था1शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के कुल स्कूलों में से में गैस सिलेंडर लगा हुआ। शेष बचे के लिए धन मिल गया है। हर स्कूल को 4204 रुपये मिलेंगे। जिसमें से 2704 रुपये कनेक्शन, सिलेंडर के लिए और 1500 रुपये चूल्हा, पाइप आदि के लिए दिए जा रहे हैं। कोषागार में फाइल लग गई है। धनराशि जल्द ही खातों में पहुंच जाएगी।

No comments:

Post a Comment