जागरण संवाददाता, चोपन ओबरा (सोनभद्र) : जुगैल थाना क्षेत्र के महलपुर गांव के समीप चोपन-भरहरी मार्ग पर मंगलवार को दोपहर में बेटी को दवा कराने जाते समय पेड़ से टकराकर बाइक सवार एक शिक्षामित्र की मौत हो गई और बेटी सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। 1 जुगैल खास निवासी चंद्रिका प्रसाद प्रजापति (33) पुत्र जयराम प्रजापति प्राथमिक विद्यालय जोरबा टोला में शिक्षामित्र थे। मंगलवार को अपनी 10 वर्षीय पुत्री प्रीती को बाइक पर बैठाकर चोपन इलाज कराने जा रहे थे। वहीं साथ में एक शिक्षक जितेंद्र यादव को भी बैठा लिए थे। इस दौरान गांव से आगे महलपुर के पास पहुंचे थे तभी पेड़ से टकराकर गिर पड़े। बाइक से गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा जहां डाक्टरों ने चंद्रिका को मृत घोषित कर दिया। 1 वहीं प्रीती और जितेंद्र का इलाज शुरू कर दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर अस्पताल में परिजन भी पहुंच गए जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल था। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र भी पहुंच गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर व आवागमन में बाधक बनने वाले पेड़ों को कटवाने की मांग की है।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
No comments:
Post a Comment