जोरुखाड़, दुद्धी (सोनभद्र) : विज्ञान दिवस के अवसर पर उ प्रा विद्यालय जोरुखाड़ मध्य पर लगाई गई प्रदर्शनी, इस अवसर पर कक्षा 5 व 8 के बच्चों की समारोहपूर्वक विदाई देते हुए होलिमिलन समारोह किया गया आयोजित

महुली : उ प्रा एवं प्रा वि जोरुखाड़ मध्य पर बिज्ञान दिवस के अवसर पर बैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विज्ञान के अनुप्रयोग में इस्तेमाल की जाने वाली  विभिन्न यन्त्रों को गहनता से अवलोकन करते हुए इन युक्तियों के उपयोग से समस्याओं का बैज्ञानिक पद्धति से हल करना भी सीखा।
इस अवसर पर सामूहिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागी बच्चों में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वालों को सांत्वना पुरस्कार वितरीत किया गया।
इसी क्रम में बच्चों ने स्काउट गाईड टोली के रूप में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और राष्ट्रीयता के भावना को विभिन्न झांकियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों को कलम और कांपी देकर उन्हें ससम्मान विदाई देते हुए सभी आगन्तुकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए ज्ञापित किया।


कार्यक्रम के अंतिम सोपान में शिक्षकों एवं बच्चों ने एक दूसरे को तिलक लगाकर भाईचारा और सौहार्द का प्रतिक पर्व होली की एकदूसरे को शुभकामनाए दी। अंत में प्र अ श्री धर्मेन्द्र सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री दयाशंकर कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर एस एन कन्नौजिया, जितेन्द्र चौबे, अरुण गुप्ता, नीलेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, आशा देवी, दयाशंकर भारती, मनीष कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment