चकया (नगवां) : प्राथमिक और पू.मा वि. चकया में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी

आज ग्राम पंचायत चकया के प्राथमिक और पू.मा वि. चकया के में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी । जिसमें प्रा.वि.,व उ.प्रा.वि.दोनों विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी ।इस अवसर पर स्वामी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुये कार्यक्रम के संचालक अरुण त्रिपाठी ने उनके सूत्र वाक्य "उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत"पर विस्तार से बच्चों को बताया ।
अंत में सभी छात्रों ने अपने मन में अपना लक्ष्य तय करते हुये, स्वामी जी के सूत्र वाक्य को अपने जीवन में उतारने की शपथ ली ।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री एस पी सहाय ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कार भेंट करते हुए उनकी हौशलाफजाई किया।

No comments:

Post a Comment