सोनभद्र : परिषदीय स्कूलों के गुणवत्ता सुधार के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने किया समीक्षा बैठक

सोनभद्र(सीके मिश्रा)परिषदीय स्कूलांं में स्मार्ट क्लास चलाये जाने हेतु लैपटाप की व्यवस्था कराने के साथ ही चिन्हांकित स्कूलों में स्मार्ट क्लास की अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।उक्त निर्देश जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने परिषदीय स्कूलों के गुणवत्ता सुधार के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक में दियें।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में प्रथम चरण में ब्लाकवार स्कूलों का चिन्हांकन करके लैपटाप के माध्यम से स्मार्ट क्लास संचालित किया जाय। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय बीआरसी सेन्टर पर लैपटाप की व्यवस्था करायी जाय। उन्होंने विकास खण्डवार तीन-तीन अच्छे बच्चे व तीन-तीन खराब किस्म के बच्चों का प्रजेन्टेशन जिला स्तर पर कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि म्योरपुर विकास खण्ड के स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 18 जनवरी, 2018 को किया जाय। उन्होंने गुणवत्ता परीक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता परीक्षा के लिए जहां तीन-तीन बच्चों को जिला स्तरीय प्रतिभा खोज में शामिल किया जाय, वहीं शिक्षा में रूचि न लेने वाले बच्चों को भी बुलाया जाय और उनके रहन-सहन वगैरह के बारे में समीक्षा किया जाय।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री उपाध्याय के अलावा अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस अंकुर लाठर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment