जासं, सोनभद्र : स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो फरवरी को सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी जनपद में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों व पंचायत विभाग द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर माकडिल किया गया। घोरावल ब्लाक में पांच किमी का माकडिल किया गया। जिसका निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रामाश्रय व अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने किया। गांव के लोगों में मानव श्रृंखला को लेकर काफी उत्साह रहा, पांच किमी प्रस्तावित डिल सात किमी पर जाकर समाप्त हुई। 1 डीपीसी अनिल केशरी ने बताया कि माकडिल के तहत यह देखा जा रहा है कि एक किमी में कितने लोगों की आवश्यकता होगी। बताया कि माकडिल में यह बात सामने आई कि एक किमी की श्रृंखला मे कम से कम 1800 लोगों की आवश्यकता है। दो फरवरी को प्रस्तावित मानव श्रृंखला को लेकर लोगों में उत्साह है। मानव श्रृंखला को लेकर सोमवार को संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिहर्सल किया गया। डा. सुषमा सिंह, अंकित सिंह, राकेश धर, शैव्या सिंह, कृष्णा आदि रहे। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा भी मानव श्रृंखला को लेकर जनजागरूकता फैलाई गई। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत राजपुर और शिवपुर-पहड़ी में गोष्ठी की। जिसमें मानव श्रृंखला में शत-प्रतिशत भाग लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर आशीष उपाध्याय, राजकुमार गिरी, मीरा देवी, रामानंद तिवारी, महेश त्रिपाठी, अनिल पटेल आदि रहे।
यह पोर्टल बेसिक शिक्षा परिषद, जनपद - सोनभद्र के अधीन शैक्षणिक सूचनाओं, कार्यालय आदेशों तथा शिक्षा जगत से सम्बंधित पुष्ट एवं सत्य सूचनाओं को पूरी पारदर्शिता तथा समेकित संकलन के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने को समर्पित है। आइये सोनभद्र जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पूरी निष्ठा एवं सतत प्रयास के माध्यम से सफलता के नित्य नये प्रतिमान स्थापित करते हुए इसे शिखर तक पहुँचाने में सहयोग करें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
-
-
-
जागरण संवाददाता, अनपरा(सोनभद्र) : जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम द्वारा सोमवार से परिक्षेत्र स्थित दस निजी विद्या...
-

No comments:
Post a Comment